Headlines

परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच


रामलीला और धार्मिक नाटकों में कलाकारों की अदाकारी तो आपने कई बार देखी होगी. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो बवाल काट रहा है, जिसमें एक कलाकार भगवान परशुराम के किरदार में इस कदर खो गया कि उसका गुस्सा देखकर दर्शक हैरान रह गए. रोल का खुमार कलाकार पर ऐसा चढ़ा कि उसने गुस्से में मंच पर ही लात मार दी, जिससे लकड़ी का प्लाईवुड टूट गया. इसके बाद वह बिना रुके नीचे उतरकर अपना रोल करने लगा.

क्रोध में तोड़ा मंच, फिर नीचे उतरकर जारी रखा अभिनय

वायरल हो रहे इस मजेदार और हैरतअंगेज वीडियो में देखा जा सकता है कि रामलीला के मंच पर भगवान परशुराम के वेशभूषा में सजे कलाकार का डायलॉग चल रहा होता है. परशुराम के रूप में अपने प्रचंड क्रोध को दर्शाते हुए कलाकार इतना ज्यादा भावुक और एग्रेसिव हो जाता है कि वह पूरे जोरों से मंच की लकड़ी के तख्ते पर जोर से लात मार देता है.

लात पड़ते ही मंच का एक हिस्सा टूट जाता है. लेकिन कलाकार का रिएक्शन यहीं खत्म नहीं होता. वह बिना हिचकिचाए और बिना अपना रोल तोड़े तुरंत टूटे हुए मंच से नीचे उतरता है और नीचे खड़े होकर ही पूरे रौब और कड़क आवाज में अपनी एक्टिंग जारी रखता है.

दर्शकों की छूटी हंसी, लोग बोले- “इसे कहते हैं रियल एक्टिंग”

मंच टूटने के बावजूद कलाकार का यह अटूट समर्पण और जबर्दस्त एटीट्यूड देखकर वहां मौजूद दर्शक पहले तो सन्न रह गए, फिर तालियों और ठहाकों से पूरा पंडाल गूंज उठा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शंस

एक यूजर ने लिखा…”भाई ने तो रोल को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया, इसे कहते हैं 100% मेथड एक्टिंग.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया… “परशुराम जी का क्रोध वाकई स्टेज सहन नहीं कर पाया, बंदे की एनर्जी की तारीफ करनी पड़ेगी.” वहीं एक और यूजर ने चुटकी ली… “स्टेज बनाने वाले ठेकेदार की तो अब खैर नहीं, अगली बार पक्का सीमेंट का स्टेज बनाना पड़ेगा.”

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *