नवजात बच्चों के जन्म के तुरंत बाद रोने या शांत लेटने के वीडियो तो आपने बहुत देखे होंगे. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा नन्हा बच्चा छाया हुआ है, जिसने पैदा होते ही ऐसा स्वैग दिखाया है कि डॉक्टर से लेकर देखने वाले हर इंसान की हंसी छूट गई. आम तौर पर बच्चे पैदा होने पर जोर-जोर से रोते हैं, लेकिन यह जनाब अस्पताल के बेड पर सिर के पीछे दोनों हाथ रखकर किसी राजा-महाराजा की तरह बेफिक्र होकर सोफे पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं.
सिर के पीछे हाथ और पैर पर पैर, नन्हे नवाब का स्वैग
इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे इस क्यूट वीडियो में देखा जा सकता है कि अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए बेड पर लिटाया गया नवजात शिशु बेहद आराम के मूड में है. बच्चे ने अपने दोनों हाथ सिर के पीछे टिका रखे हैं और पैर क्रॉस करके एकदम ‘बॉस एटीट्यूड’ में लेटा हुआ है. डॉक्टर जब स्टेथोस्कोप लगाकर उसकी जांच करने की कोशिश करते हैं, तब भी इस नन्हे उस्ताद के चेहरे पर रत्ती भर भी शिकन नहीं आती. उसकी यह बेफिक्र अदा देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह कह रहा हो “अरे भाई, डिस्टर्ब मत करो, बहुत लंबी यात्रा करके आया हूं.”
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
क्यूट अंदाज ने जीता करोड़ों लोगों का दिल
अस्पताल के बेड पर नवजात का यह अनोखा पोज और चेहरे के भाव देखकर लोग लोटपोट हो रहे हैं. बच्चे का यह बेफिक्र अंदाज और उसका स्वैग हर किसी का दिल जीत रहा है.
यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर कमेंट्स की आई बाढ़
वीडियो के सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही यूजर्स ने इस पर एक से बढ़कर एक मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा… “यह बच्चा तो पैदा होते ही जीवन का आनंद ले रहा है, इसका एटीट्यूड तो बड़े-बड़े अफसरों जैसा है.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया…”लगता है यह पिछली जिंदगी में कोई बड़ा सेठ था, अस्पताल में भी वही पुराना मिजाज कायम है.” वहीं एक और यूजर ने कहा…”दुनिया का सबसे शांत और कूल बच्चा, सिर पर हाथ रख कर लेटने का स्टाइल एकदम कतई जहर है.”
यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
