Headlines

इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा


इंग्लैंड क्रिकेट में इन दिनों संन्यास की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. अब स्टार बल्लेबाज जो रूट के छोटे भाई बिली रूट ने भी प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. 34 साल के बिली ने 23 सितंबर को सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया. 2026 का मौजूदा घरेलू सीजन उनके 14 साल लंबे प्रोफेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी सीजन होगा.

बिली रूट ने 2015 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने नॉटिंघमशर के लिए खेलते हुए अपने करियर की शुरुआत की और 2017 में टीम के साथ सफेद गेंद वाले दोनों टूर्नामेंट जीतने का हिस्सा रहे. इसके बाद 2019 में वो ग्लैमोर्गन से जुड़े और पिछले सात सीजन से इसी टीम का हिस्सा रहे.

ग्लैमोर्गन के लिए भी रहा खास सफर

ग्लैमोर्गन के साथ बिली रूट ने कई यादगार पारियां खेलीं. उनके नाम टीम के लिए करीब 5 हजार रन हैं. वह टीम के साथ दो वनडे कप खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे. 2019 में नॉर्थम्पटनशर के खिलाफ उन्होंने 229 रन की शानदार पारी खेली थी, जो उनके करियर का सबसे बड़ा स्कोर है.

करियर में बनाए 6400 से ज्यादा रन

बिली रूट ने अपने करियर में 83 फर्स्ट क्लास, 60 लिस्ट-ए और 50 टी20 मैच खेले. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उनके नाम 6400 से ज्यादा रन हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 4107 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं.  क्रिकेट में उनके नाम 1665 रन हैं. टी20 क्रिकेट में उन्होंने 634 रन बनाए.

इंग्लैंड के लिए नहीं खेल सके इंटरनेशनल क्रिकेट

बिली रूट को कभी इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम से खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन, 2013 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच के दौरान वह इंग्लैंड के 12वें खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ मौजूद थे. उस समय वो MCC के युवा क्रिकेटर का हिस्सा थे.

बिली और जो रूट ने बचपन में शेफील्ड कॉलेजिएट क्रिकेट क्लब में साथ क्रिकेट खेला. दोनों भाइयों का क्रिकेट से रिश्ता पुराना रहा है. अब जहां जो रूट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सफर जारी रखे हुए हैं, वहीं बिली रूट ने 14 साल के प्रोफेशनल करियर के बाद इस खेल से विदाई लेने का फैसला किया है.

यह भी पढ़ें:  झारखंड के एक और खिलाड़ी की टीम इंडिया में होगी एंट्री! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका शतक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *