Headlines

इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट


Most Profitable Indian Movies: ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने ये साबित कर दिया कि दर्शकों को कंटेंट चाहिए उसका बजट मायने नहीं रखता है. फिल्म ने 36 दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इन दिनों इस फिल्म के काफी चर्चे हो रहे हैं. ये इंडियन सिनेमा की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है. ऐसे में ये कोई पहली फिल्म नहीं है, जिसने 1000% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया है. इंडियन सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई फिल्में रही हैं. देखिए पूरी लिस्ट…

हनुमान अंश

बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 1.8 करोड़ था जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का 36 दिनों में इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ हो चुका है और फिल्म का नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ हो चुका है. ग्रॉस कलेक्शन के लिहाज से फिल्म का प्रॉफिट 11,297% पहुंच गया है. 

Hanuman Ansh (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ 200 करोड़ के पार, ‘आवारापन 2’ को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

सैराट

‘सैराट’ मराठी सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म थी. लेकिन अब ये दूसरे नंबर पर आ गई है. रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ नंबर 1 पर आ गई है. लेकिन प्रॉफिट के मामले में ‘सैराट’ आज भी इससे आगे है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘सैराट’ ने 4 करोड़ के बजट में वर्ल्डवाइड 110 करोड़ का बिजनेस किया था, जिसके बाद फिल्म का प्रॉफिट 2650% रहा था. 

Sairat (2016) - IMDb

सैयारा

मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की. इसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 45 करोड़ था. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 570.67 करोड़ रहा था. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 337.69 ,करोड़ रहा. इसने ओवरसीज में 172.20 करोड़ का बिजनेस किया था. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लिहाज से फिल्म ने 1,168.16% प्रॉफिट कमाया था.

Saiyaara (2025) - IMDb

धुरंधर पार्ट 1-2

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के पार्ट 1-2 का नाम भी शामिल है. डायरेक्टर ने महज 250 करोड़ के बजट में इंडियन सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट फ्रेंचाइजी दी है. ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स की कमाई 3,120.74 करोड़ रही. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म के पहले पार्ट ने 13.7.35 करोड़ और दूसरे ने 1813.39 करोड़ का बिजनेस किया था. तो इस लिहाज से ‘धुरंधर’ की फ्रेंचाइजी ने 1,148.30% प्रॉफिट कमाया. 

Dhurandhar (2025) - IMDb

यह भी पढ़ें: OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच

सू फ्रॉम सो

कन्नड़ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘सू फ्रॉम सो’ भी इंडियन सिनेमा की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक हैत कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 4.5 करोड़ है. जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 123.94 करोड़ रहा. इस लिहाज से फिल्म ने 2,654.22% प्रॉफिट कमाया था. जबकि इसे कन्नड़, मलयालम और तेलुगु में रिलीज किया गया था. 

Su From So - JioHotstar

महावतार नरसिम्हा

वहीं, ‘महावतार नरसिम्हा’ इंडियन सिनेमा की पहली एनिमेटेड फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 15 करोड़ था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्श 320.79 करोड़ रहा था. इस लिहाज से इसने 1550% प्रॉफिट कमाया था. 

Mahavatar Narsimha (2024) - IMDb

मंजुमल बॉयज

मलयालम फिल्म ‘मंजुमल बॉयज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. कोईमोई के अनुसार, इसका बजट 20 करोड़ था जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 241.56 करोड़ किया था और ये 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही थी. इस लिहाज से फिल्म का प्रॉफिट 1107.8% रहा.  

Manjummel Boys (2024) - IMDb

कांतारा

‘कांतारा’ की रिलीज के बाद साउथ में देवी-देवताओं पर आधारित फिल्मों की लाइन लग गई और इसने कमाई के मामले में रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का बजट 16 करोड़ था. जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 407.82 करोड़ का बिजनेस किया था तो इस लिहाज से फिल्म ने 2449% प्रॉफिट कमाया था. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 309.64 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 44 करोड़ रहा था.

Kantara (2022) - IMDb



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *