Headlines

इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, ‘लोग NDA-BJP…’


इंडिया गठबंधन की ओर से आज (सोमवार) एक बार फिर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन होना है. सुप्रीम कोर्ट तक मार्च होना है जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेता शामिल रहेंगे. विपक्षी दलों के नेता चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत से मिलकर इस पूरे मामले में एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे. हालांकि सीजेआई ने मना कर दिया है. इस बीच इस प्रदर्शन को लेकर प्रशांत किशोर का बयान आया है.

प्रशांत किशोर ने यह कहा है कि जंतर-मंतर पर जो प्रदर्शन शुरू हुआ है, वह रुकने वाला नहीं है. लोग NDA-BJP के खिलाफ हो गए हैं. 

आज के प्रदर्शन में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भी शामिल होना है. इसको लेकर पीके ने कहा, “तेजस्वी यादव बड़े लीडर हैं… कल का प्रदर्शन कांग्रेस का प्रदर्शन है…” प्रशांत किशोर बीते रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे.

यह भी पढ़ें- बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
 

तेजस्वी यादव पहुंच चुके हैं दिल्ली

बता दें कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बीते रविवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. आज के मार्च में शामिल होंगे. दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से उन्होंने साफ कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लोगों को जो कुर्बानी देनी पड़ेगी, हम देंगे. 

तेजस्वी ने कहा, “जिस प्रकार से तानाशाही चल रही है, वोट की चोरी हुई है. ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए हर कोशिश सरकार में बैठे लोग कर रहे हैं… लोग उनके सच को पहचान रहे हैं कि किस प्रकार से उन लोगों ने सारे चुनाव को फर्जी तौर पर आयोजित करवाया…”

बीजेपी का जाना तय: तेजस्वी यादव 

CJP के प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “पुलिस कम पड़ गई तो RSS के गुंडों को ले आया गया… जो स्थिति बनी हुई है, उनका (बीजेपी) जाना तय है. बीजेपी अब दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है. ज्ञानेश कुमार एक नमूना हैं, ऐसे कई ज्ञानेश कुमार आ जाएंगे… पीएम मोदी और अमित शाह की तानाशाही नहीं चलेगी.”

यह भी पढ़ें- नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *