Headlines

इंदौर: जैन मंदिर में चोरी का खुलासा, 200 CCTV खंगालकर 4 अरेस्ट, चांदी-अष्टधातु की मूर्तियां बरामद


मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 4 मई को जैन मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है, जिसमें चांदी की मूर्तियां, कलश और अष्टधातु की मूर्तियां शामिल हैं. घटना में शामिल 6 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं.

MP News: पिता ने नाबालिग बेटी से की छेड़छाड़ की कोशिश, विरोध करने पर मारी कुल्हाड़ी, केस दर्ज

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 4 मई की दरमियानी रात इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के ग्रेटर बाबा इलाके में स्थित जैन मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया था. चोर मंदिर से चांदी की मूर्तियां और बर्तन चुरा ले गए थे. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसीपी मल्हारगंज और थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया था. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी.

200 CCTV खंगाले, तब खुला राज

इस घटना को सुलझाने के लिए पुलिस टीम ने दिन-रात एक कर दिया. इलाके के लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जांच में पता चला कि 5-6 आरोपी मोटरसाइकिल से आए थे. उनके हाथों में लोहे की छड़ें थीं और वे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए.

लगातार तकनीकी जांच और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र में भी दबिश दी.

सुपर कॉरिडोर से घेराबंदी कर पकड़ा गया मुख्य आरोपी

इसी बीच पुलिस को अहम सुराग मिला और मुख्य आरोपी ललित उर्फ आलेख (पिता हुकुम चौहान) को सुपर कॉरिडोर क्षेत्र से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में वह घायल भी हो गया.

सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के नाम उगल दिए. ललित की निशानदेही पर पुलिस ने ओमप्रकाश (पिता नरसिंह चौहान), विशाल (पिता कालूराम) और गीता बाई (पति तुलसीराम मकवाना) को गिरफ्तार कर लिया.

बरामद हुआ 4 लाख का माल

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 4 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद कर लिया है. इसमें 1 किलो चांदी, 6 किलो अष्टधातु की मूर्ति और 6 चांदी के कलश शामिल हैं. बरामद किए गए माल की कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस अब इस घटना में शामिल शेष 6 फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर बड़ा खुलासा, मैनेजर ने 2 महीने पहले ही कर दिया था आगाह, सामने आया पत्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *