इन दिनों भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बीते रविवार (11 अक्टूबर) इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 14 रन से जीत हासिल कर पिछले मैच का बदला लिया. दूसरा टी20 रांची में खेला गया था, जिसमें वेस्टइंडीज ने 250 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए भारत को हराया था. वहीं इंदौर में जीत हासिल करने के बाद अगले दिन भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव और तिलक वर्मा उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे.
दोनों ही खिलाड़ी महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए. भारतीय खिलाड़ियों का महाकाल के दरबार में पहुंचने का वीडियो भी सामने आया. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ हॉकी के खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद भी नजर आए. मंदिर से बाहर निकलने के बाद तिलक और कुलदीप ने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं.
#WATCH | Madhya Pradesh: Cricketers Kuldeep Yadav and Tilak Varma, and Hockey player Vivek Sagar Prasad offered prayers at Mahakaleshwar Temple in Ujjain. https://t.co/8nApowb5lG
— ANI (@ANI) October 12, 2026
टी20 सीरीज में तिलक वर्मा का प्रदर्शन
लखनऊ में हुए पहले टी20 में तिलक की बैटिंग का मौका नहीं आ सका था. इसके बाद रांची के दूसरे मुकाबले में तिलक ने नाबाद 44* रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को 249 रन का टोटल बोर्ड पर लगाने में मदद की थी. हालांकि वेस्टइंडीज ने मुकाबला जीतकर तिलक की मेहनत पर पानी फेर दिया था. इंदौर में हुए तीसरे टी20 में तिलक ने 28 रन स्कोर किए थे.
टी20 सीरीज में कुलदीप यादव का प्रदर्शन
कुलदीप को लखनऊ और रांची में खेले गए शुरुआती 2 मैचों में मौका मिला. इंदौर टी20 में वह भारत की प्लेइंग 11 से बाहर रहे. लखनऊ के पहले मैच में कुलदीप ने 33 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. रांची टी20 में कुलदीप महंगे साबित हुए. उन्होंने 53 रन लुटाए और उन्हें सिर्फ 1 ही विकेट मिल सका.
टी20 सीरीज में भारत 2-1 से आगे
इंदौर में मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया ने 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. लखनऊ के पहले टी20 में भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की. फिर रांची के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने वापसी करते हुए 6 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. इंदौर के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 14 रन से जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली.
यह भी पढ़ें: क्या दिल्ली से शिफ्ट हो गया भारत-श्रीलंका का वनडे मैच? BCCI ने दिया जवाब
