Headlines

केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू


केरलम कांग्रेस के एक्स पोस्ट पर सियासी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट करते हुए कहा है कि मैंने पहले भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी का अगला निशाना न्यायपालिका है.

कांग्रेस भारत के सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थानों को खत्म करना चाहती है. भारत-विरोधी सभी गिरोह एकजुट हो रहे हैं. सभी देशभक्त भारतीय भी एकजुट होंगे.

पार्टी ने आलोचना के बाद तुरंत लिया एक्शन
इधर, कांग्रेस की तरफ से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया है, साथ ही जिस पार्टी वर्कर ने इसे शेयर किया था, उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. यह जानकारी खुद पार्टी की तरफ से केरल के प्रदेश अध्यक्ष ने दी है. 

बार एसोसिएशन ने भी की निंदा

इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बार एसोसिएशन ने निंदा की है. एसोसिएशन का कहना है कि इस तरह के स्टेटमेंट न्यायपालिका की संस्था का अपमान करते हैं. न्याय प्रक्रिया में दखल देने की कोशिश के बराबर हैं. 

एसोसिएशन ने आगे कहा है कि इसके अलावा बार काउंसिल ने सभी से सुप्रीम कोर्ट की गरीमा और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है. 

क्या था केरलम कांग्रेस के पोस्ट में? 
इस पूरे मामले में विवाद तब गहराया जब केरलम कांग्रेस ने अपने एक पोस्ट में मांग करते हुए कहा कि डियर सूर्यकांत अगर कानून व्यवस्था संभालना आपके बस की बात नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दें. हम आपकी जगह किसी ऐसे व्यक्ति को ले आएं, जो इसे संभाल सके. 

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च

पूरा विवाद उस वक्त का है कि जब इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट मार्च की अगुवाई राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत तमाम विपक्षी नेता कर रहे थे. राहुल गांधी के नाम से एक याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है. वहीं, सीजेआई ने सैद्धांतिक जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने से इनकार करते हुए, उन्हें कोर्ट में याचिका दाखिल करने को कहा था. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *