इजरायल की संसद (नेसेट) में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाषण के दौरान उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू और मुख्य राजनीतिक विरोधी नफ्ताली बेनेट आपस में भिड़ गए. प्रधानमंत्री जब सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता की अपील कर रहे थे, ठीक उसी वक्त आगे की लाइन में दोनों के बीच हुई इस तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
संसद में बेंजामिन नेतन्याहू के संबोधन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने उन्हें अचानक बीच में टोक दिया. बेनेट ने नेतन्याहू के सलाहकारों के कतर के साथ कथित संबंधों और 7 अक्टूबर के हमास हमलों की जांच को लेकर सरकार पर तीखे सवाल दागे. संसद में यह मुद्दा बेहद संवेदनशील माना जाता है इसलिए बेनेट के सवालों के बाद माहौल गरमा गया. बहस केवल दो नेताओं तक सीमित नहीं रही दर्शक दीर्घा में बैठीं नेतन्याहू की पत्नी सारा नेतन्याहू भी इस विवाद में कूद पड़ीं. सारा अपनी सीट से बेनेट पर चिल्लाने लगीं, जिसके जवाब में दोनों के बीच खुलकर जुबानी जंग शुरू हो गई.
सदन में हंगामा और शोर इतना बढ़ गया कि मंच से राष्ट्रीय एकता पर भाषण दे रहे प्रधानमंत्री नेतन्याहू का ध्यान भटक गया. भाषण रोककर नेतन्याहू को सामने की लाइन में हो रही इस कहासुनी की तरफ देखना पड़ा. एक तरफ प्रधानमंत्री देश में एकजुटता की अपील कर रहे थे तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी और विपक्षी नेता के बीच सार्वजनिक रूप से हो रही नारेबाजी ने पूरी सभा का माहौल तनावपूर्ण बना दिया.
Netanyahu: We must not have a government that is dependent in any way on Ra’am or the Joint List. Naftali Bennett interrupts once again: And what about your advisors who received money from Qatar? Are they okay? Ben-Gvir and Netanyahu’s wife, Sara, start scolding Bennett afterwards.
— Tabz (@TabzLIVE) November 10, 2026
राजनीतिक अनिश्चितता और चुनाव का असर
यह वाकया इजरायल के मौजूदा राजनीतिक तनाव और नेतन्याहू के नेतृत्व पर उठ रहे सवालों को दर्शाता है. हालिया 27 अक्टूबर के आम चुनावों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता गहराई हुई है.
इन चुनावों में गादी आइजनकोट सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाले उम्मीदवार बनकर उभरे हैं. राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग हर्ज़ोग रविवार को आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योता दिया है. आइजनकोट के पास अल्पसंख्यक सरकार बनाने की संभावनाएं तलाशने के लिए 28 दिनों का समय है.
