जसप्रीत बुमराह को आखिरकार IPL 2026 में अपनी पहली सफलता मिल ही गई. उन्होंने पारी की सबसे पहली गेंद पर साई सुदर्शन को आउट किया. आईपीएल 2026 के अपने छठे मैच में उन्हें यह सफलता मिली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बुमराह को यह विकेट लेने के लिए 325 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ा. 146 गेंदों के बाद उन्हें आईपीएल में कोई विकेट नसीब हुआ है.
146 गेंद बाद लिया विकेट
दरअसल जसप्रीत बुमराह का विकेट का सूखा IPL 2025 से ही चला आ रहा था. आईपीएल में उन्होंने अपना आखिरी विकेट, पिछले सीजन के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ही लिया था. उस एलिमिनेटर मैच में अपने स्पेल के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर बुमराह ने विकेट लिया था. उस मुकाबले की अंतिम 8 गेंदों पर बुमराह कोई विकेट नहीं ले पाए थे. वहीं इस सीजन बुमराह को 138 गेंद फेंकने के बाद पहली सफलता मिली है. इस तरह उन्हें 146 गेंदों के बाद IPL में कोइ विकेट मिला है.
यह भी पढ़ें: बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, ब्लेसिंग मुजरबानी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी पर लगाया बैन
325 दिन करना पड़ा इंतजार
जसप्रीत बुमराह को इंडियन प्रीमियर लीग में अपना अगला विकेट लेने के लिए 325 दिन का इंतजार करना पड़ा. जब गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले सीजन एलिमिनेटर में उन्होंने विकेट लिया, उस दिन 30 मई 2025 की तारीख थी. उसके 325 दिनों के बाद उन्होंने 20 अप्रैल 2026 के दिन अगला विकेट लिया है.
बुमराह आईपीएल 2026 में पांच मैचों से विकेट का इंतजार कर रहे थे और छठा मैच आया तो पहली ही गेंद पर उन्होंने साई सुदर्शन का विकेट झटका. बुमराह ने अपने 151 मैचों के IPL करियर में अब तक 184 विकेट लिए हैं. बुमराह आईपीएल में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें:
तिलक वर्मा ने MI के लिए ठोका सबसे तेज शतक, IPL में लिख डाला नया इतिहास
