Headlines

इन 6 राशियों को इंसानों से ज्यादा पसंद आते हैं जानवर, Pet Lovers की लिस्ट में आपकी राशि तो नहीं?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जानवरों का निस्वार्थ प्रेम इन राशि वालों को सुकून देता है।

Astrology: क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें भीड़ के बजाय एकांत में अपने पालतू जानवरों के साथ रहना पसंद है? ज्योतिष के मुताबिक, कुछ खार राशियां ऐसी हैं जिनका पालतू जानवारों के साथ मनुष्यों की तुलना में ज्यादा गहरा संबंध होता है.

बेजुबान जानवरों द्वारा दिखाया गया निस्वार्थ प्रेम और वफादारी उन्हें ज्यादा सुकून देती है. आइए जानते हैं उन 6 राशियों के बारे में जो मनुष्यों की तुलना में पालतू जानवारों की संगति को ज्यादा महत्व देती हैं. 

6 राशियां जो असल में पेट लवर हैं

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातक स्वभाव से भावुक और संवेदनशील होते हैं. वे आमतौर पर लोगों की मौजूदगी में भावनात्मक रूप से आहत होने से घबराते हैं. इसी कारण से वे जानवरों के आसपास सुरक्षित और शांत महसूस करते हैं.

वे अपने पालतू जानवरों की देखभाल छोटे बच्चे की तरह करते हैं. ऐसा करने से उन्हें मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातक स्वभाव में काफी रहस्यमय होते हैं और आसानी से लोगों पर विश्वास नहीं करते, लेकिन जब बात जानवरों के साथ रिश्ते की आती है, तो उनका रवैया पूरी तरह बदल जाता है. वे जानवरों के साथ एक गहरा आध्यात्मिक संबंध महसूस करते हैं.

जानवरों के प्रति उनका मौन प्यार बिना कुछ बोले ही बहुत कुछ बयां कर देता है. कभी-कभी वे अपने पालतू, कुत्ते या बिल्ली के साथ अकेले में समय बिताना पसंद करते हैं. 

इन 3 राशियों के लोग प्यार में होते हैं बेहद जुनूनी, पार्टनर की खुशी को रखते हैं सबसे ऊपर!

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों में अपार दया और करुणा की भावना होती है. वे आमतौर पर जरूरतमंदों और लावारिस जानवरों को घर ले आते हैं. उनकी कल्पनाशीलता और सहानुभूति उन्हें जानवरों से भावनात्मक जुड़ाव बनाने में मदद करती है.

उनके मुताबिक, ये बेजुबान जानवर उनकी भावनाओं को किसी भी इंसान से कहीं अधिक बेहतर समझ सकते हैं. उनके साथ खेलना और उन्हें प्यार से सहलाना इन्हें अच्छा लगता है. 

वृषभ राशि (Taurus

वृषभ राशि के जातक स्वभाव से शांत होने के साथ घर प्रेमी होते हैं. उन्हें शोरगुल और भागदौड़ से भरी दुनिया में रहना बोरिंग लगता है. इसके बजाय उन्हें घर में पालतू जानवरों के साख शांति से रहना काफी पसंद है.

इनके लिए पालतू जानवर केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि वे परिवार का अहम हिस्सा मानते हैं. वृषभ राशि के जातक जानवरों के प्रति वफादार और धैर्यवान होते हैं, और वे अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ कई घंटे बिता सकते हैं. 

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक स्वभाव से स्वतंत्रता और प्रकृति प्रेमी होते हैं. वे अक्सर कुत्तों या घोड़ों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं, क्योंकि ये जानवर भी उन्हीं के सामान ऊर्जावान होते हैं. धनु राशि के जातक जानवरों को अपना साहसिक साथी मानते हैं.

उन्हें यात्राओं पर और लंबी सैर पर साथ ले जाना अच्छा लगता है. उनके लिए किसी भी तरह की उबाऊ पार्टी में जाने की तुलना में जानवरों के साथ रहना कहीं अधिक सुखद होता है. 

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातक अपनी ही दुनिया में मग्न रहते हैं और उन्हें दूसरे लोगों के साथ घूलने-मिलने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं. हालांकि उनमें जानवरों के व्यवहार को सटीकता से समझने की क्षमता होती है.

उनका मानना है कि, जानवर मनुष्यों के विपरीत किसी पर निर्णय नहीं लेते, और हमेशा स्वाभाविक रहते हैं. कन्या राशि के जातक के घर में आपको अक्सर कई तरह के पालतू जानवर या पक्षी देखने को मिलेंगे, क्योंकि उनकी देखभाल करने में उन्हें काफी मजा आता है.

सुबह उठते ही थकान महसूस होती है? जानिए राशि अनुसार वास्तु उपाय जो दिन बना सकते हैं बेहतर!

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *