सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है. रीति तिवारी और काजी तौकीर का झगड़ा काफी लाइमलाइट में रहा. इसी वजह से चर्चा ये भी है कि इस वीकेंड का वार एपिसोड में मनोज तिवारी भी सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करते दिख सकते हैं. लेकिन इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी के दूसरे पति और पंजाबी सिंगर ने शॉकिंग दावा किया है.
दरअसल, मनोज तिवारी से तलाक के बाद रानी तिवारी ने पंजाबी सिंगर एकम बावा के साथ रिलेशनशिप में आई थीं. दोनों शादी से पहले कुछ समय तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे. तलाक के बाद रानी अपनी बेटी रीति को भी साथ ले गई थीं तो उनका बचपन एकम बावा और रानी के साथ ही बीता. ऐसे में अब जब रीति का झगड़ा काजी के साथ हुआ और उन्होंने गाली दी तो वो उन पर बरस पड़े साथ ही 25000 की पॉकेट मनी की दावे पर भी खुलासा किया है. चलिए बताते हैं क्या कहा.
रीति की पॉकेट मनी की खुली पोल
पंजाबी सिंगर एकम बावा हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव आए और इस दौरान उन्होंने मनोज तिवारी की एक्स वाइफ रानी तिवारी और बेटी रीति तिवारी की पोल खोली. उन्होंने कहा, ‘रीति तिवारी बिग बॉस 20 में बोलती है कि उसे 25-30 हजार रुपये पॉकेट मनी मिलती है. मैं आपके साथ 2020 से एक ही फ्लैट में रहा. आपकी मां के साथ मेरा रिलेशन था आपको भी पता है. 2020-22 तक मैं लिव इन रिलेशनशिप में था. इसके बाद 18 फरवरी, 2022 में मेरी आपकी मम्मी के साथ शादी हुई.’
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की एंट्री, बेटी रीति तिवारी के गाली-गलौज से हैं परेशान?
एकम बावा ने पोल खोलते हुए कहा, ‘सच क्या है जानिए, जिसके पास 4-5 लाख के हैंड बैग, बड़ी-बड़ी गाड़ियां…रेंज रोवर से लेकर उनका महीने का ढाई से तीन लाख का डीजल का खर्च है. आप 25000 कह रहे हो. इसके बाद स्पोर्ट्स कंपनी है आपकी. इसका इतना टर्न ओवर है कि इसके साथ कई क्रिकेटर का नाम भी जुड़ा हुआ है. वो भी कितने सालों से चल रही है. इसका पैसा भी आपके पास आता है. मुंबई में बड़े-बड़े फ्लैट्स हैं वो कहां से आए? लोगों को पागल बनाना बंद करिए आप.’
एकम बावा ने रीति पर निकाला गुस्सा
गाली देने वाले मुद्दे को उठाते हुए पंजाबी सिंगर ने कहा, ‘बिग बॉस में जाकर आप गाली देते हो. बेटा ऐसा नहीं करते और इसकी मां रानी इतनी पाखंडी है, उसको तो प्रणाम ही है मेरे पास शब्द नहीं है, जो मेरे साथ हुआ है ना वो भगवान किसी के साथ ना करे. हम बहुत इमोशनल बंदे हैं. मैं कभी कॉन्ट्रोवर्सी नहीं करता. लेकिन मुझे झूठ नहीं पसंद है. काजी को गाली दे रहे हो यार. गुस्सा तो आएगा ही ना. हमारा भी तो दिल है ना. अच्छे से चलिए. 6 साल रहा हूं मेरे पास आपके लिए कितनी चीजें होंगी. झूठ से बाहर आइए. असलियत में जीयो.’
यह भी पढ़ें: The Paradise ने दो दिन में बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तेलुगु फिल्म
आपको बता दें कि एकम बावा लगातार रीति तिवारी के गाली देने के मुद्दे पर बात कर रहे हैं और पहली बार उन्होंने मनोज तिवारी की एक्स वाइफ और बेटी को लेकर शॉकिंग दावा किया है. उनकी बातों से एक बात तो साफ जाहिर हो रही है कि रानी की दूसरी शादी भी टूट गई है. हालांकि, इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.
