Headlines

‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की एंट्री, बेटी रीति तिवारी के गाली-गलौज से हैं परेशान?


Bigg Boss 20 Updates: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों काफी चर्चा में है. शो में रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच मामला हर दिन बिगड़ता जा रहा है. बीते दिन एक बार फिर से दोनों के बीच झगड़ा देखने के लिए मिला. एक बार फिर से रीति तिवारी ने उन्हें गालियां दी. साथ ही उदिति सिंह को भी काफी कुछ सुनाया. ऐसे में अब चर्चा हो रही है कि मनोज तिवारी इस वीकेंड का वार में बतौर गेस्ट पहुंच सकते हैं.

टीसीएक्स की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, मनोज तिवारी ‘बिग बॉस 20’ के इस वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ मंच शेयर करते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसे में अगर उनकी एंट्री होती है तो संभावना जताई जा रही है कि मनोज तिवारी रीति से उनकी लड़ाइयों और बिहेवियर पर बात करते हुए नजर आ सकते हैं. माना ये भी जा रहा है कि सलमान खान भी रीति के बिहेवियर पर बात कर सकते हैं. खैर वो तो अब देखना होगा कि वीकेंड का एपिसोड में क्या कुछ होता है.

यह भी पढ़ें: ‘अपनी बेटी को देखो…’, मनोज तिवारी से काजी ने की रीति की शिकायत

मनोज तिवारी से शिकायत करते दिखे थे काजी तौकीर

गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर और रीति तिवारी में तीखी बहस देखने के लिए मिली थी. दरअसल, ‘बिग बॉस’ ने हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच रैप बैटल रखी थी, जिसमें उन्हें रोस्ट करना था. इस दौरान रीति को उदिति को रोस्ट करना था तो उन्होंने इसी बीच रैप में अभद्र टिप्पणी कर दी थी, जिस पर काजी भड़क गए थे. 

यह भी पढ़ें: The Paradise ने दो दिन में बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तेलुगु फिल्म

मामला इतना आगे बढ़ गया था तो बात ‘तेरे मेरे बाप’ पर आ गई थी. इसी बीच रीति तिवारी ने एक बार फिर से काजी को गालियां दी थी, जिसका घर के कुछ लोगों ने सपोर्ट किया तो कुछ ने उन्हें समझाया भी. लेकिन काजी ने भी रीति को पोक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसी बीच काजी ने मनोज तिवारी का नाम लेकर साफ तौर से कहा, ‘आपकी बेटी को देख लीजिए. हम आपकी इज्जत करते हैं. आप ये सब जरूर देख रहे होंगे. अगर कोई कहेगा तो मैं स्टैंड लूंगा. ऐसा रैप गया भाड़ में.’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *