Intercropping Tips: एक ही खेत में दो फसलें उगाकर अपनी कमाई बढ़ाने का यह तरीका आजकल काफी चर्चा में है. खेती को अब केवल मेहनत नहीं बल्कि सही तालमेल और सूझबूझ का काम माना जा रहा है. इस खास तकनीक में बड़े पेड़ों के बीच की खाली जमीन का इस्तेमाल छोटी फसलें उगाने के लिए किया जाता है.
इसे सह-फसल पद्धति यानी इंटरक्रापिंग कहते हैं. जो कम खर्च में ज्यादा पैदावार देने में मददगार है. अगर आप अपनी जमीन के हर हिस्से से फायदा उठाना चाहते हैं. तो यह नया प्रयोग आपकी काफी मदद कर सकता है. जान लीजिए क्या है इसका तरीका.
ऐसे खेत में उगाएं एक साथ दो फसल
अगर आप सिर्फ एक ही फसल के भरोसे अपनी जमीन छोड़ देते हैं. तो आप उसकी पूरी ताकत का फायदा नहीं उठा रहे हैं. इस तरीके में अमरूद जैसे बड़े पेड़ों के बीच जो काफी जगह खाली रह जाती है. वहां टमाटर जैसी जल्दी तैयार होने वाली फसलें लगाकर एक्सट्रा मुनाफा लिया जा सकता है. इससे खाद और पानी का खर्चा लगभग उतना ही रहता है. लेकिन पैदावार दोहरी हो जाती है.
- पेड़ों के बीच की खाली जमीन पूरी तरह काम में आ जाती है जिससे जगह की बर्बादी नहीं होती.
- एक ही बार पानी और खाद देने से दोनों तरह की फसलों को पोषण मिल जाता है.
यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो कम जमीन में ज्यादा पैदावार और अच्छी बचत करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: 3 बीघा जमीन में भी आसानी से होगी लाखों की कमाई, पार्टिशन करके करें इन सब्जियों की बुवाई
कम खर्च में डबल फायदा
असली मुनाफा तब होता है जब लागत कम हो और पैदावार ज्यादा और यह तरीका इसी बात पर टिका है. जब आप मुख्य फसल के साथ दूसरी फसल लगाते हैं. तो अलग से जुताई या घास-फूस साफ करने की जरूरत कम पड़ती है. इसके साथ ही बड़े पेड़ों की वजह से छोटे पौधों को एक सुरक्षित घेरा मिल जाता है जिससे उन पर मौसम और कीटों का असर भी कम होता है.
- मजदूरी और देखरेख का खर्च काफी हद तक कम हो जाता है क्योंकि दोनों फसलों का काम एक साथ निबट जाता है.
- बाजार में किसी एक फसल का भाव कम होने पर दूसरी फसल जमापूंजी को सुरक्षित रखती है.
यह सिर्फ फसल उगाने का तरीका नहीं है. बल्कि कम जमीन से ज्यादा से ज्यादा कमाई करने की एक अच्छी योजना है जिसे किसान भाई आजमा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: रेगिस्तान में आसानी से उगाई जा सकती है ये फसलें, गुजरात और राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर
