Headlines

Video: बालों में कर्ल ट्रीटमेंट करा रही महिला के साथ हादसा, करंट से मरते-मरते बची, डरा देगा वीडियो


सोचिए… आप आराम से सैलून में बैठे हों, हेयर स्टाइल बनवा रहे हों, रिलैक्स मूड में फोन चला रहे हों… और अचानक एक ऐसा झटका लगे कि पूरी जिंदगी आंखों के सामने घूम जाए! कुछ ऐसा ही हुआ इस वायरल वीडियो में, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. एक महिला सैलून में इलेक्ट्रिक मशीन से हेयर ट्रीटमेंट करा रही थी, लेकिन ये ट्रीटमेंट उसके लिए खतरनाक हादसे में बदल गया. वीडियो में जो नजारा दिखता है, वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है  और इसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी.

इलेक्ट्रिक मशीन बनी जानलेवा खतरा

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला एक सैलून चेयर पर बैठी है और उसके बालों पर इलेक्ट्रिक मशीन से ट्रीटमेंट किया जा रहा है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में मशीन से तेज करंट का झटका लगता है. महिला अचानक झटके से उछलती है और उसका शरीर अनियंत्रित होकर कांपने लगता है. ऐसा लगता है जैसे उसे करंट ने पूरी तरह जकड़ लिया हो. आसपास कोई तुरंत मदद करता नहीं दिखता, जिससे स्थिति और भी डरावनी हो जाती है.

तड़पते हुए कुर्सी से गिरी महिला

करंट लगने के बाद महिला की हालत बेहद खराब हो जाती है. वो चीखती है, हाथ-पैर मारती है और फिर अचानक कुर्सी से नीचे गिर जाती है. गिरते ही वो कुछ सेकंड तक बिल्कुल शांत हो जाती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो बेहोश हो चुकी थी. इस पूरी घटना ने वहां मौजूद लोगों को भी हिलाकर रख दिया. वीडियो देखने वाले लोग भी यही कह रहे हैं कि ये हादसा जानलेवा साबित हो सकता था.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा… “हेयर स्टाइल कराने गई थी, करंट स्टाइल मिल गया!” दूसरे ने कहा… “अब तो सैलून जाने से पहले हेलमेट पहनना पड़ेगा.” एक और यूजर बोला… “भाई मैं तो अब घर पर ही बाल कटवाऊंगा, ये सब नहीं झेल सकता.” कुछ यूजर्स ने इसे मजाक में लिया कुछ लोग इसे देखकर डर गए और बोले कि ऐसे हादसे किसी के साथ भी हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *