Headlines

शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप


शहजाद पूनावाला ​रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन-2’ के विजेता बन गए हैं. इसके साथ ही शहजाद पूनावाला ने जीत की ट्रॉफी और प्राइज मनी को अपने नाम कर लिया है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फर्स्ट रनर-अप प्रियंका चाहर चौधरी रहीं जबकि सेकंड रनर-अप गौतम गुलाटी रहे. अब विनर की घोषणा के बाद इस पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया आई है. 

तेज प्रताप ने जीत को लेकर सवाल उठाए हैं. शुक्रवार (06 नवंबर, 2026) को तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए दावा किया कि इस शो का विजेता गौतम गुलाटी को होना चाहिए था. गौतम गुलाटी को उन्होंने इसका हकदार बताया और कई सवाल उठाए हैं.

‘रियलिटी शोज भी निष्पक्ष नहीं रहे’

तेज प्रताप यादव अपने एक्स पोस्ट में लिखते हैं, “जीतना तो गौतम गुलाटी जी को ही था, जनता का प्यार और सपोर्ट भी पूरी तरह से उन्हीं के साथ था.. ​लेकिन अब क्या कहें… यहां भी जनता के वोटो की चोरी कर ली गई, अब तो रियलिटी शोज भी निष्पक्ष नहीं रहे!”

यह भी पढ़ें- मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 3 बदमाश ढेर; थाना प्रभारी भी घायल

‘​रियलिटी शो के नाम पर जनता से धोखा’

आगे लिखते हैं, “भाजपाइयों ने अपने पुराने मिट्ठू कटोरे-कटोरे रहे शहजाद पूनावाला को चाटुकारिता का इनाम देने के लिए विनर बना दिया. असली हकदार गौतम गुलाटी थे, पर ट्रॉफी सौंप दी गई अपने चहेते को… ​रियलिटी शो के नाम पर जनता के वोटों और भावनाओं के साथ यह बहुत बड़ा धोखा है.”

तेज प्रताप यादव भी रहे थे शो का हिस्सा

बता दें कि तेज प्रताप यादव भी इस रियलिटी शो का हिस्सा थे. वे जब तक शो में थे तो उनके अंदाज से दर्शक इस शो को देखना काफी पसंद करते थे. बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप भी इस शो का हिस्सा थे. अब जब रियलिटी शो को विनर मिल गया है तो इस बीच तेज प्रताप यादव ने एक तरह से शो के मेकर्स पर ही सवाल उठा दिया है. देखना होगा कि इस तरह के आरोपों पर क्या मेकर्स की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया आती है?

यह भी पढ़ें- आरा में हत्यारोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, दाहिने पैर में लगी गोली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *