Headlines

सीएम योगी ने दी धनतेरस की शुभकामनाएं, लोकल से खरीदारी करने की अपील


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को धन्वंतरि जयंती और धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं दी है. साथ ही लोकल फॉर वोकल का संदेश दिया. सीएम योगी ने एक्स पर लिखा, “धनतेरस का पावन पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है. इस पावन अवसर पर अपने उत्सव के उल्लास में प्रदेश के उन कर्मठ कारीगरों और शिल्पकारों को भी सहभागी बनाएं, जिनकी कला और अनवरत साधना हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी समृद्ध कर रही है.

मुख्यमंत्री ने बताया, ‘भदोही के विश्वप्रसिद्ध कालीन, प्रयागराज का मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं. प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 के ₹84 हजार करोड़ से बढ़कर वर्ष 2025-26 में ₹2 लाख करोड़ के पार पहुंचना हमारे शिल्पकारों-दस्तकारों की उद्यमशीलता और सामर्थ्य का प्रमाण है.”

AMUSU Election Result: छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित, नोमान अशरफ बने अध्यक्ष, नशरा नईम उपाध्यक्ष

सीएम योगी ने भदोही के कार्पेट बाजार का किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा, “लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के आधुनिक एक्सपो मार्ट तथा भदोही का ‘कार्पेट बाजार’ प्रदेश के पारम्परिक शिल्पों को आज वैश्विक मंचों पर नई पहचान दिला रहे हैं.”

धनतेरस पर ODOP उत्पाद चुनने की अपील

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के विजन को आत्मसात करते हुए, इस धनतेरस ओडीओपी (ODOP) उत्पादों को ही उपहार स्वरूप चुनें. आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है.

धनतेरस की सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा, “आइए, ‘लोकल वाली दिवाली’ मनाएं और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें. धन्वंतरि जयंती एवं धनतेरस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.” बता दें कि आज 6 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है. बाजारों में लोगों की भीड़ खरीददारी के लिए उमड़ रही है. इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने की अपील की है.

20 साल से राम नाम लिख रही कलम, अब फिर भाजपा की सरकार के लिए अरदास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *