Headlines

मधुबनी ASI फायरिंग कांड पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, ‘बिहार पुलिस हो चुकी जुल्मी’


मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड के बलिराजगढ़ गांव में पुलिसकर्मी द्वारा अपने सर्विस पिस्टल से गोली चलाने की घटना में गोली से अशोक यादव और फूलों देवी की मौत हुई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मृतक अशोक यादव और फूलों देवी के परिजन से मिलने गुरुवार (05 नवंबर) को बलिराजगढ़ पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है. 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ”सरकार दो नंबरी है और मुख्यमंत्री दस नंबरी हैं. बिहार की सरकार चोर दरवाजे से बनी है. बिहार में लोग अपने जान माल की रक्षा स्वयं करें, ऐसा बिहार के सीएम सम्राट चौधरी को कहना चाहिए.”

बिहार पुलिस जुल्मी हो चुकी है- तेजस्वी यादव

बाबूबरही के बलिराजगढ़ में एएसआई चंद्र मोहन सिंह द्वारा गोलीकांड के बाद पीड़ित परिजनों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, ”बिहार पुलिस जुल्मी हो चुकी है, जो रक्षक हैं वो भक्षक बने हुए हैं. बिहार भाग्य भरोसे बैठा हुआ हुआ. बिहार में पुलिस धर्म देखकर गोली चला रही है. इससे पहले भी मधुबनी में रौशन यादव की पुलिस अभिरक्षा में जेल में मौत हो चुकी है.” 

बिहार के मुख्यमंत्री निकम्मे और नकारें- तेजस्वी

RJD नेता तेजस्वी यादव ने आगे कहा, ”बिहार का कोई ऐसा जिला और गांव नहीं है जहां हत्या, लूट, अपहरण और रेप की घटनाएं नहीं हो रही हैं. लेकिन बिहार सरकार के मुख्यमंत्री निकम्मे और नकारे हैं. बिहार की सरकार चोर दरवाजे से बनी है. अभी तक दोषी एएसआई की गिरफ्तारी नहीं हुई है, इसको लेकर हमने मधुबनी के डीएम और एसपी से भी बात की है.” 

वहीं राजद प्रदेश अध्य्क्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो आरजेडी बड़ा आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा कि जब तक एएसआई की गिरफ्तारी नहीं होगी, हम चुप बैठने वाले नहीं हैं. तेजस्वी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

दरभंगा में ASI को मारी गोली, आर-पार हुआ बुलेट, गश्ती कर रही थी पुलिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *