सात समंदर पार इटली से भारत की खूबसूरती निहारने आए एक प्रेमी जोड़े को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से ऐसा प्यार हुआ कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी एक-दूसरे के नाम करने के लिए आगरा की पावन धरती को चुना. इटली के लिगुरिया शहर के रहने वाले मत्तेओ और कैटरीना लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं. लेकिन प्यार के प्रतीक ‘ताजमहल’ के शहर आगरा में आकर दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाकर हर किसी का दिल जीत लिया.
हरिद्वार में डुबकी, काशी में दर्शन… और आगरा में लिए 7 फेरे!
मत्तेओ और कैटरीना भारत भ्रमण पर निकले थे. अपनी यात्रा के दौरान दोनों ने हरिद्वार में गंगा में पवित्र डुबकी लगाई और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. भारत की अध्यात्मिक ऊर्जा और परंपराओं ने दोनों पर ऐसा गहरा असर छोड़ा कि उन्होंने तय किया कि वे अपनी शादी भारतीय परंपरा से ही करेंगे.
मंगलवार शाम 7 बजे आगरा में पंडित प्रवीण दत्त शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया.
आगरा में इटली के कपल ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ रचाई शादी https://t.co/gutVnAwp2Q
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) November 4, 2026
धोती-कुर्ता में मत्तेओ, लाल जोड़े में कैटरीना: निभाईं सिंदूरदान और मंगलसूत्र की रस्में
शादी में इटालियन कपल पूरी तरह से भारतीय देसी अंदाज में नजर आया. दूल्हे राजा मत्तेओ ने पारंपरिक ‘धोती-कुर्ता’ पहना था, तो वहीं दुल्हन कैटरीना लाल रंग के खूबसूरत ‘बनारसी जोड़े’ में एकदम भारतीय बहू की तरह सज-धजकर पहुंचीं.
दोनों ने पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे (Saat Phere) लिए. पंडित जी ने हिंदी और अंग्रेजी में हर एक मंत्र का अर्थ समझाया ताकि कपल शादी के हर एक वचन का सही मतलब समझ सके. मत्तेओ ने कैटरीना की मांग में सिंदूर भरा (Sindoordaan) और गले में मंगलसूत्र पहनाकर शादी की सभी रस्में पूरे भक्ति भाव से निभाईं.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
“ताजमहल से बड़ा प्यार का प्रतीक कोई नहीं!”
विवाह के बाद नवविवाहित जोड़े ने अपनी खुशी शेयर करते हुए कहा कि वे लंबे समय से शादी का प्लान बना रहे थे, लेकिन बार-बार डेट टल जाती थी. भारत यात्रा के दौरान उन्होंने पाया कि आगरा और हिंदू रीति-रिवाजों से बेहतर उनकी शुरुआत के लिए कुछ नहीं हो सकता.
कपल ने कहा, “ताजमहल दुनिया में मोहब्बत का सबसे बड़ा प्रतीक है. ऐसी ऐतिहासिक नगरी में सनातन परंपराओं से शादी करना हमारी जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार पल बन गया है.”
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
