Headlines

इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?


Flying Taxi: दुनिया में ट्रांसपोर्ट का भविष्य तेजी से बदल रहा है और अब वह दिन दूर नहीं जब लोग ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सड़क की जगह आसमान का रास्ता चुनेंगे. अमेरिका में फ्लाइंग टैक्सी यानी एयर टैक्सी सेवा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. कई कंपनियां इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग यानी eVTOL विमान विकसित कर रही हैं, जो हेलिकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उठ सकते हैं और विमान की तरह उड़ान भर सकते हैं. 

इन एयर टैक्सियों का मकसद शहरों के भीतर और आसपास की छोटी दूरी की यात्राओं को तेज, आसान और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है. खास बात यह है कि इन विमानों को कम शोर और कम उत्सर्जन के साथ डिजाइन किया गया है. ऐसे में आने वाले समय में एयर टैक्सी आम लोगों की यात्रा का नया विकल्प बन सकती है.

Archer Midnight एयर टैक्सी में कितने लोग कर सकेंगे सफर?

अमेरिकी कंपनी Archer Aviation का Midnight eVTOL विमान इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है. यह एयर टैक्सी एक पायलट और चार यात्रियों को लेकर उड़ान भर सकती है. यानी कुल पांच लोग एक साथ इसमें यात्रा कर सकते हैं. कंपनी के अनुसार इसे खास तौर पर शहरी इलाकों में तेज यात्रा के लिए तैयार किया गया है. यह विमान इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित है और पारंपरिक हेलिकॉप्टर की तुलना में काफी कम शोर पैदा करता है. 

Midnight में कई इलेक्ट्रिक प्रोपेलर लगाए गए हैं, जो इसे सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एयर टैक्सी कुछ मिनटों में ऐसे सफर पूरे कर सकती है, जिनमें सड़क मार्ग से एक से दो घंटे तक लग जाते हैं. यही वजह है कि इसे शहरों के भविष्य के ट्रांसपोर्ट सिस्टम का अहम हिस्सा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कार खरीदने के लिए कौन-सा कलर बेस्ट, जानें रंग चुनने से पहले कौन-से पैरामीटर्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी?

कब शुरू हो सकती है एयर टैक्सी सेवा?

Archer Aviation और उसके सहयोगी आने वाले समय में अमेरिका समेत कई देशों में एयर टैक्सी नेटवर्क शुरू करने की दिशा में काम कर रहे हैं. कंपनी न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहरों में एयर टैक्सी रूट विकसित करने की योजना बना रही है, जहां एयरपोर्ट और शहर के प्रमुख इलाकों के बीच सफर का समय काफी कम हो सकता है. इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात में भी शुरुआती संचालन की तैयारी चल रही है. 

हालांकि व्यावसायिक सेवा शुरू होने से पहले विमानन नियामकों की मंजूरी जरूरी होगी. टेस्ट फ्लाइट्स और तकनीकी परीक्षणों में Midnight लगातार अच्छे नतीजे दे रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सभी जरूरी मंजूरियां समय पर मिलती हैं तो आने वाले वर्षों में एयर टैक्सी सेवा लोगों की रोजमर्रा की यात्रा का हिस्सा बन सकती है. इससे शहरी ट्रांसपोर्ट की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: भारत में सबसे ज्यादा बिक रही हैं ये 5 तरह की कारें, नंबर-1 देखकर चौंक जाएंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal FeastCo – Restaurant and Events WordPress Theme Feedblitz Addon for UserPro Felix – Spa Elementor Template Kit Felix Travel – mobile React Native travel app template Femika – Spa Center & Wellness Elementor Template Kit Femina – Feminine Business Elementor Template Kit Femina Health – Women’s Health & Fertility Clinic Medical WordPress Theme Fempire – Business Coach Elementor Template Kit Fennik – Multipurpose Creative WordPress Theme Fesshion – Fashion & Clothing Elementor Template Kit