Headlines

ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?


ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रम के आखिरी दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. प्रार्थना का नेतृत्व उनके बेटे मुस्तफा खामेनेई ने किया, लेकिन नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई मौजूद नहीं थे. इस बीच ईरान के कई शहरों में भीषण धमाके हुए हैं. बुशहर में बम धमाकों के बाद भीषण तबाही मची है, लेकिन अमेरिका ने नए हमलों से इनकार किया है. 

ईरानी मीडिया का दावा है कि बुशहर, कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास शहरों से धमाकों की खबरें सामने आई हैं. मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोनारक शहर में तीन धमाकों की आवाज सुनी गई है. इसके अलावा बुशहर और चोगादक से भी विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं. फिलहाल इन धमाकों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

यह भी स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट किसी हमले, सैन्य गतिविधि या किसी अन्य वजह से हुए हैं. स्थानीय अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है. हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन धमाकों की वजह क्या है. किसी भी पक्ष की ओर से इन विस्फोटों के कारण या संभावित हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

ट्रंप और नेतन्याहू ने फोन पर की बात

यूएस के राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है. प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज शाम फिर फोन पर बात  हुई. इस दौरान वे अलग-अलग क्षेत्रों में अपने देशों के बीच करीबी तालमेल बनाए रखने पर सहमत हुए. राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री को खाड़ी क्षेत्र में हाल ही में हुए अमेरिकी घटनाक्रमों के बारे में जानकारी दी.

ईरान के 8 जवानों की मौत

अमेरिकी हमलों में ईरान के 8 सैनिकों की मौत हो गई है. IRGC से जुड़ी फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पिछली रात अमेरिका के हवाई हमलों में ईरान की वायु सेना और नौसेना के कुल 8 सैनिकों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें : US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *