Headlines

‘ईरान के साथ समझौता…’, सत्ता परिवर्तन को लेकर क्या बोले ट्रंप?


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (21 नवंबर) को कहा कि वो ईरान के साथ एक स्थायी समझौता करना चाहते हैं, ताकि उसे परमाणु हथियार विकसित करने से रोका जा सके. 80 वर्षीय नेता ने कहा कि भविष्य में आने वाले किसी भी अमेरिकी प्रशासन को तेहरान को ऐसे हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए. 

फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “मैं किसी को भी उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत नहीं देने दूंगा.” जब ​​उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद थी कि युद्ध खत्म होने के बाद भी ईरान की मौजूदा सत्ता बनी रहेगी, तो ट्रंप ने कहा कि उन्हें रिजीम चेंज को लेकर कभी कोई खास चिंता नहीं रही है.

रिजीम चेंज को लेकर क्या कहा
ट्रंप ने कहा, “खैर, मुझे कभी भी रेजीम की बहुत ज़्यादा परवाह नहीं रही. देखिए कुछ लोग रिजीम चेंज की बात करते हैं, लेकिन जरा समझाइए कि इसका क्या मतलब है,” ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका पहले ही ईरानी नेतृत्व के दो समूहों से निपट चुका है और अब तीसरे समूह से निपट रहा है. उन्होंने इन घटनाक्रमों को अल्टीमेट रिजीम चेंज बताया. 

अली खामेनेई की हत्या के बाद शुरू हुई जंग
अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी 2026 को ईरान के कई वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या कर दी थी. इनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, उनके वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार अली शामखानी, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख मोहम्मद पाकपौर, सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ अब्दोलरहीम मौसावी और रक्षा मंत्री अज़ीज़ नासिरज़ादेह शामिल थे.

अमेरिका और इजरायल के हमलों के दूसरे दौर में मार्च में ईरान के कई शीर्ष अधिकारी मारे गए. इनमें ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी, खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब और बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सोलेमानी भी शामिल थे.

मुज्तबा खामेनेई पर क्या कहा
ट्रंप का कहना है कि वॉशिंगटन अब ईरानी नेताओं के एक तीसरे समूह से निपट रहा है. माना जा रहा है कि उनका इशारा मुज्तबा खामेनेई की ओर है, जिन्हें उनके पिता अली खामेनेई की हत्या के बाद सर्वोच्च नेता (सुप्रीम लीडर) नियुक्त किया गया. शनिवार को ट्रंप ने कहा कि मौजूदा नेतृत्व शायद थोड़ा अधिक समझदार हो, लेकिन उनके साथ बातचीत करना अभी भी बहुत मुश्किल है. 

ये भी पढ़ें

US रिपोर्ट में ‘ड्रैगन’ बेनकाब! भारत के खिलाफ साजिश, पाक को मोहरा बना रहा चीन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *