Headlines

उपराष्ट्रपति से लेकर CM विजय तक…, काव्या-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में जुटीं बड़ी राजनीतिक हस्तियां


चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के वेडिंग रिसेप्शन में दक्षिण भारत के तमाम शीर्ष राजनेता एक छत के नीचे नजर आए. इस हाई-प्रोफाइल समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां पहुंचीं. यह भव्य रिसेप्शन 11 नवंबर को ग्रीस में हुई इस कपल की शादी के 10 दिन बाद रखा गया था. समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नवदंपति और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन भी इस समारोह में पहुंचे. तमिलनाडु की सियासत के धुर विरोधी माने जाने वाले नेता भी इस आयोजन में एक साथ दिखाई दिए. डीएमके चीफ और पूर्व सीएम एमके स्टालिन, विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन और एआईएडीएमके (AIADMK) महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी भी यहां पहुंचे.

इसके अलावा द्रविड़ कड़गम के अध्यक्ष के. वीरमणि, मक्कल नीधि मय्यम (MNM) के प्रमुख कमल हासन और सीपीएम के पूर्व राज्य सचिव के. बालकृष्णन, एक्टर रजनीकांत भी मौजूद रहे. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएमके प्रतिनिधिमंडल में महासचिव दुरईमुरुगन, सांसद कनिमोझी और ए. राजा के साथ-साथ पूर्व मंत्री के.एन. नेहरू, एम.आर.के. पन्नीरसेल्वम, रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

सियासी दिग्गजों के साथ-साथ समारोह में खेल और फिल्म जगत की चुनिंदा हस्तियों का भी जमावड़ा लगा. सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी से काव्या मारन के जुड़ाव की झलक मेहमानों की लिस्ट दिखी, जहां टीम के पूर्व खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार, न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और गेंदबाजी कोच रहे श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन बधाई देने पहुंचे.

उपराष्ट्रपति से लेकर CM विजय तक..., काव्या-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में जुटीं बड़ी राजनीतिक हस्तियां

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के बाद आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने इस शाम को बेहद यादगार बताते हुए चेन्नई से अपने परिवार के गहरे जुड़ाव को याद किया. लोकेश ने लिखा कि उनके दादा एनटीआर (NTR) ने इसी शहर में अपना करियर बनाया था और उनके माता-पिता की शादी भी यहीं हुई थी.

समारोह के खास पलों का जिक्र करते हुए लोकेश ने बताया कि उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. इसके अलावा, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन से हुई मुलाकात पर भी खुशी जताई. अंत में, उन्होंने नवदंपति को जीवन भर के प्यार, संगीत और खुशियों की शुभकामनाएं दीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *