Headlines

‘उसने धर्म का रास्ता चुना…’, सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से रिलीज हुआ कृष्णा पोस्टर, फैंस हुए एक्साइटेड


आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ एक बार फिर सुर्खियों में है. कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया और इसकी जमकर तारीफ की. इसी बीच अब फिल्म से एक नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें कृष्ण की मूर्ति दिखाई दे रही है. 

रिलीज हुआ नया पोस्टर 

हाल ही में मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘जब दुनिया ने अपने-अपने पक्ष चुन लिए, तब उसने धर्म का रास्ता चुना. इस पार्टिशन डे, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखिए बंटवारा 1947.’ इस पोस्टर से साफ पता चलता है कि फिल्म की कहानी पूरी तरह दर्शकों को झकझोरने वाली हैं. 

यूजर्स के कमेंट

पोस्टर के सामने आते ही कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक ने लिखा, ‘बहुत एक्साइटेड हूं.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं.’ एक और ने लिखा, ‘पहला गाना कब आएगा सर?’ तो दूसरे ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर लोडिंग.’

ये भी पढ़ें: TMKOC कास्ट फीस: बबीता जी से 204% अधिक फीस लेते हैं जेठालाल, जानें शो के बाकी एक्टर्स को कितनी मिलती है सैलरी

फिल्म की कहानी 

बता दें कि फिल्म की कहानी 1940 के दशक की उस कहानी पर है, जब देश में हुए बंटवारे ने कई लोगों की जिंदगी में उथल-पुथल ला दी. बेघर और बिछड़ने के डर के बीच फिल्म में एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई जाएगी, जो हिम्मत के साथ इंसानियत का रास्ता चुनता है. फिल्म को बहुत बड़े लेवल पर रिलीज किया जाना है, जो लोगों को उस ऐतिहासिक समय की सच्चाई दिखाएगी. वहीं बताया जा रहा है कि फिल्म पाकिस्तान में बैन है. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

वहीं बात करें टीम की, तो 14 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है और राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है. फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: ‘रक्तांचल सीजन 3’ से ‘तीसरी बेगम’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही 10 फिल्में- सीरीज, पूरे वीक नहीं होंगे बोर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *