Headlines

LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट


LPG Price Today 14 July 2026: अगर आप आज घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बुक कराने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें. सरकारी तेल कंपनियों ने 14 जुलाई 2026 के लिए एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं. अच्छी बात यह है कि घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां से शहर अनुसार, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं. 

घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14 किलो) का रेट- 

  • दिल्ली- 942
  • नोएडा- 939.50
  • मुंबई- 941.50
  • कोलकाता- 968
  • पटना- 1031.50
  • लखनऊ- 979.50 
  • चेन्नई- 957.50
  • चंडीगढ़- 951.50
  • जयपुर- 945.50
  • हरियाणा- 943.50
  • असम- 991

कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) का रेट- 

  • दिल्ली- 2930
  • नोएडा– 2930
  • मुंबई- 2885.50
  • कोलकाता- 3081.50
  • पटना- 3227
  • लखनऊ– 3052.50 
  • चेन्नई- 3106
  • चंडीगढ़- 2954.50
  • जयपुर- 2957.50
  • हरियाणा- 2932
  • असम- 3173.50

पहले ही मिल चुकी है राहत
हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन 1 जुलाई 2026 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी. इसका फायदा होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे बिजनेस को मिल रहा है. 

फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना

कब बदलता है दाम?
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करते हैं. इसके बाद अंतरराष्ट्रीय एलपीजी कीमतों, डॉलर-रुपये की विनिमय दर और दूसरे लागतों को देखते हुए नई दरें लागू की जाती हैं. 

कैसे जानें ताजा रेट?
आप इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपने शहर का लेटेस्ट LPG रेट देख सकते हैं. गैस बुकिंग के समय भी अपडेटेड कीमत दिखाई जाती है.

आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम

अगले महीने बदल सकते हैं दाम?
फिलहाल, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और सरकार कीमतों समीक्षा के आधार पर अगले महीने कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती की घोषणा की जा सकती है.  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *