Headlines

ऋषभ पंत ने ‘टीम इंडिया’ को बनाया चैंपियन, फाइनल में 167 रनों से मारी बाजी


रेस्ट ऑफ इंडिया ने 2026 ईरानी कप का खिताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया ने रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रनों से हराया. दोनों ही पारियों में कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला, लेकिन उन्होंने कप्तानी शानदार की. उपकप्तान सरफराज खान ने पहली पारी में 45 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में वह जीरो पर आउट हुए. मुकेश कुमार और स्मरण रविचंद्रन रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत के हीरो रहे. 

रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 237 रन बनाए थे. इसके बाद जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाकर 41 रनों की लीड हासिल की. इसके बाद दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 319 रन बना डाले. इस तरह जम्मू-कश्मीर के सामने 278 रनों का लक्ष्य था. रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने घातक बॉलिंग की, और जम्मू-कश्मीर को दूसरी पारी में महज 111 रनों पर ऑलआउट कर दिया. दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने 6 विकेट झटके. वहीं आकाश दीप को तीन सफलता मिलीं. 

जीत के लिए 279 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर मैच ड्रॉ होने पर भी ट्रॉफी मिल जाती. हालांकि, मुकेश कुमार और आकाश दीप की घातक गेंदबाजी के आगे जम्मू कश्मीर की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 111 रनों पर ढेर हो गई. 

सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया (32) और कामरान इकबाल (32) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. आकाश दीप ने इकबाल को LBW आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. मुकेश ने लंच से ठीक पहले 15वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर शुभम पुंडीर और कप्तान पारस डोगरा (जीरो) को आउट कर जम्मू-कश्मीर को दोहरा झटका दिया. 

लंच के समय जम्मू-कश्मीर का स्कोर 19 ओवर में तीन विकेट पर 89 रन था. खजूरिया 36 और अब्दुल समद छह रन बनाकर क्रीज पर थे. लंच के बाद पहली ही गेंद पर आकाश दीप ने खजूरिया को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद जम्मू-कश्मीर की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गयी और टीम ने अगले 9 ओवर में महज 22 रन बना सकी और छह विकेट गंवा दिए. 

मैच में आकाश दीप के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम प्रबंधन भी खुश होगा. उन्होंने कुल 23.3 ओवर गेंदबाजी करते हुए छह विकेट हासिल किए. न्यूजीलैंड के आगामी दौरे को देखते हुए आकाश का यह प्रदर्शन खासा अहम माना जा रहा है. चोट से उबरने के बाद वह अब चयन के लिए पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

9 खिलाड़ी टीम इंडिया से होंगे बाहर, 6 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से अगला मैच; ऐसी होगी प्लेइंग इलेवन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *