Babar Azam Funny English: पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 90 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ पाक टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई. अब टीम की WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म होती नजर आ रही है. इन सारे दुखों के साथ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की घटिया अंग्रेजी ने माहौल खराब कर दिया.
पाकिस्तान के कप्तान बाबर के पोस्ट मैच प्रजेंटेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह टूटी-फूटी इंग्लिश में बात करते हुए दिख रहे हैं. यह पहला मौका नहीं हैं कि जब बाबर या किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी का इंग्लिश को लेकर मजाक बना हो, बल्कि अक्सर ऐसा होता है.
वीडियो में बाबर को पिच की बात करते हुए देखा जा सकता है. इसके आगे बाबर ने विरोधी टीम के गेंदबाजों के बारे में बात की. लेकिन गौर करने वाली बात यह रही है कि बाबर ने जो कहा उसका अर्थ समझ पाना बहुत ही मुश्किल रहा. उन्होंने काफी खराब इंग्लिश में बात की.
BABAR AZAM POST-MATCH 🗣️ pic.twitter.com/bUfVvGQOYR
— Mian Ahmad (@aHmADmIaN150) July 28, 2026
क्या बोले बाबर आजम?
पिच को लेकर बात करते हुए बाबर ने कहा, “पिच अच्छी थी. हमने नई गेंद के साथ मूवमेंट की उम्मीद की थी, क्योंकि यहां पर यह सामान्य है और हम उसके लिए तैयार थे. लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने कंडीशन का फायदा उठाकर बहुत शानदार गेंदबाजी की. चौथे दिन गेंद थोड़ी नीची रह रही थी और असमतल बाउंस था. हम साझेदारी नहीं बना सके और वहीं हम हार गए.”
बल्ले से कैसा रहा बाबर आजम का प्रदर्शन?
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बाबर बल्ले से ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके. पहली पारी में वह फ्लॉप रहे. उन्होंने 3 चौकों की मदद से सिर्फ 23 रन स्कोर किए. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने फिफ्टी बनाई. बाबर ने 9 चौके लगाकर 58 रन स्कोर किए. हालांकि दूसरी पारी में बाबर के अलावा पाकिस्तान का कोई भी दूसरा बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका. टीम के कुल 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, यानी डबल डिजिट में स्कोर नहीं बना सके.
यह भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
