Headlines

‘एक दिन’ से ‘आवारापन 2’ तक, ‘सैयारा’ के बाद इन रोमांटिक फिल्मों से सजा हैं 2026, देखें लिस्ट


बॉलीवुड में एक बार फिर रोमांटिक फिल्मों का दौर आ गया है. पिछले साल ‘सैयारा’ की सफलता के बाद फिल्ममेकर्स अब कई रोमांस से भरी फिल्में बना रहे हैं. साल 2026 का फिल्म कैलेंडर देखें, तो कई बड़ी रोमांटिक फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं. अलग-अलग कहानियों पर बनी ये फिल्में दर्शकों को इमोशन, प्यार और रिश्तों की नई परतें दिखाने वाली हैं. साथ ही इन फिल्मों में नए चेहरे से लेकर बड़े स्टार्स तक रोमांस के रंग में नजर आएंगे. तो आइए इन फिल्मों की लिस्ट देखते है.

एक दिन

साई पल्लवी और जुनैद खान की यह फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज होने वाली है, जिसका दूसरा ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है. कहानी एक ऐसे कपल की है, जिनकी जिंदगी एक दिन में बदल जाती है. जापान में शूट हुई इस फिल्म में इमोशनल और सॉफ्ट रोमांस देखने को मिलेगा, जो दिल को छू सकता है.

चांद मेरा दिल

एक्शन फिल्म ‘किल’ के बाद लक्ष्‍य इस फिल्म में अपने रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे. उनके साथ अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. फिल्म 22 मई को रिलीज होगी और एक क्लासिक बॉलीवुड लव स्टोरी का अहसास दिलाएगी, जिसमें प्यार और रिश्तों की मिठास देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मायरा को नहीं बचा पाएगी अभिरा, कृष करेगा सारे सबूत चोरी

मैं वापस आऊंगा

डायरेक्टर इम्तियाज अली की ये फिल्म 12 जून 2026 को आने वाली है. इसमें वेदांग रैना, शरवरी, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह नजर आएंगे. कहानी देश के बंटवारे के समय की है, जिसमें अधूरी मोहब्बत की दिखाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Ek Din Trailer 2: जुनैद खान-साई पल्लवी की फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज, जापान के हादसे ने ‘एक दिन’ के लिए बदल दी जिंदगी

आवारापन 2

इमरान हाशमी अपनी पुरानी रोमांटिक कैरेक्टर के साथ वापसी कर रहे हैं. 2007 की फिल्म ‘आवारापन’ के इस सीक्वल में उनके साथ दिशा पटानी नजर आ सकती हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसे इस साल स्वतंत्रता दिवस के समय रिलीज करने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें: 10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर

कार्तिक आर्यन-श्रीलीला की फिल्म

कार्तिक आर्यन पहली बार अनुराग बासु के साथ काम कर रहे हैं. इस अनटाइटल्ड फिल्म में श्रीलीला भी लीड रोल में नजर आएंगी. पहले इसे आशिकी 3 कहा जा रहा था, हालांकि फिल्म का टाइटल तय नहीं है. 

ये भी पढ़ें: यामी गौतम के लिए लकी चार्म हैं आदित्य धर, एक नहीं बल्कि इस जोड़ी ने दी बॉक्स ऑफिस पर 4 हिट्स





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *