- अक्षय तृतीया पर जप से सकारात्मकता बढ़ती है, पैसा नहीं बढ़ता।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है. इस दिन किए गए दान, जप और पूजन का फल ‘अक्षय’ यानी कभी भी खत्म न होने वाला माना जाता है. खास तौर से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा इस दिन अत्यंत फलदायी मानी गई है.
इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल 2026, रविवार के दिन पड़ रहा है. अक्षय तृतीया के मौके पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए गरुड़ पुराण से जुड़ा खास उपाय करने से फायदा मिल सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
गरुड़ पुराण में लक्ष्मी साधना का वास्तविक मतलब
भगवान विष्णु द्वारा बताए गए सिद्धांतों में धन और समृद्धि को मात्र मंत्रों से नहीं, बल्कि धर्म, कर्म और सदाचार से भी जोड़ा गया है.
गरुड़ पुराण में साफ-साफ लिखा है कि,
जहां सच, स्वच्छता और दान का प्रभाव अधिक होता है, मां लक्ष्मी वहीं वास करती हैं.
लालच, आलस्य और अधर्म से लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं.
मतलब साफ है कि, केवल नाम जपना पर्याप्त नहीं है, जीवनशैली भी वैसी होनी चाहिए.
मां लक्ष्मी के 5 स्वरूप क्या दर्शाते हैं?
मां लक्ष्मी के अलग-अलग स्वरूप जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े होते हैं-
आदिलक्ष्मी
यह मूल शक्ति का प्रतीक है. जीवन में स्थिरता और शांति देती हैं.
धन लक्ष्मी
धन, वैभव और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक
धान्यलक्ष्मी
अन्न, भोजन और पोषण का प्रतिनिधित्व करती हैं.
गजलक्ष्मी
राजसी सुख, प्रतिष्ठा और सम्मान का प्रतीक
वीरलक्ष्मी
साहस, शक्ति और निर्णय क्षमता प्रदान करती हैं.
सबसे जरूरी बात यह है कि मां लक्ष्मी के नाम ये चमत्कारी नहीं हैं, बल्कि जीवन के अलग-अलग पहलुओं को बैलेंस करने का प्रतीक हैं.
मोबाइल, टीवी या फ्रिज खरीदने का प्लान? अप्रैल 2026 में जानें कौन-सी तारीख है सबसे शुभ?
अक्षय तृतीया पर कैसे करें जाप?
अक्षय तृतीया के मौके पर अगर आप सच में इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो इसे सही तरीके से जाप करें-
सुबह नहाने के बाद साफ कपड़े पहनें.
घर के मंदिर में घी का दीपक जलाएं.
चावल (अक्षत) को शुद्धता के तौर पर हाथ में लें.
एक-एक करके इन 5 नामों का जाप करेंं.
आखिर में चावल को एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पूजा कक्ष में रखें.
क्या अक्षय तृतीया पर इन उपायों से पैसा डबल हो सकता है? जवाब है बिल्कुल भी नहीं.
कोई भी शास्त्र यह दावा नहीं करता कि केवल मंत्र जपने से पैसा डबल हो जाएगा. अगर ऐसा होता, तो दुनिया में हर कोई अमीर होता.
लक्ष्मी जी की कृपा का असल मतलब है,
- सही अवसर मिलना
- मेहनत का फल मिलना
- आर्थिक स्थिरता आना
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के इन 5 नामों का जाप करने से सकारात्मक और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ती है.
अगर आप सच में चाहते हैं कि, लक्ष्मी आपके घर में स्थायी रूप से आएं, तो
- ईमानदारी के साथ अपना काम करें.
- घर को साफ रखें.
- जरूरतमंदों की मदद करें.
- नियमित रूप से पूजा-पाठ करें.
Akshaya Tritiya 2026: बच्चों के लिए क्या खरीदें ? ये 5 चीजें बनेंगी उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive. com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
