आपने लोगों को रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना, कलेक्टर ऑफिस काफी जगहों पर धरना देते देखा होगा, लेकिन क्या आपने किसी को एयरपोर्ट के रनवे पर प्लेन के ठीक सामने धरना देते देखा? सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हवाई यात्री अपनी फ्लाइट कैंसिल हो जाने से इतने नाराज हुए कि उन्होंने रनवे पर ही धरना देने का फैसला लिया और देखते ही देखते एयरपोर्ट का रनवे किसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म की तरह नजर आने लगा जहां यात्रियों की भीड़ है और नीचे बैठकर लोग अपना डिनर करने में लगे हुए हैं.
फ्लाट कैंसिल हुई तो रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है जिसमें हवाई यात्री अपनी फ्लाइट ऐन मौके पर कैंसिल होने से खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में यात्री फ्लाइट से उतरते हैं और रनवे पर जाकर धरने पर बैठ जाते हैं. वीडियो में रनवे पर यात्रियों का जमावड़ा साफ देखा जा सकता है जहां कोई लेटा है कोई बैठा तो कोई खाना खाकर अपना टाइमपास कर रहा है. कुछ यात्री वहां के ग्राउंड स्टाफ से बातचीत कर रहे हैं तो कुछ लोग फ्लाइट कैंसिल से नाराज होकर अपना गुस्सा स्टाफ पर उतार रहे हैं.
ये थी कैंसिल होने की वजह
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक 1 नवंबर को मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG553 को रद्द कर दिया गया था, क्योंकि गोरखपुर एयरपोर्ट पर तय समय (Watch Hours) के बाद उड़ानों की अनुमति नहीं थी. गोरखपुर एक डिफेंस एयरपोर्ट है, इसलिए वहां रात 9:00 बजे के बाद समय बढ़ाना संभव नहीं था. 1 नवंबर की फ्लाइट रद्द होने के कारण फंसे हुए यात्रियों की मदद के लिए 2 नवंबर को एक अतिरिक्त कमर्शियल फ्लाइट SG9553 का इंतजाम किया गया.
यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो
यूजर्स बोले, यात्री भी कमाल करते हैं
वीडियो को vijaylakshmimallya3 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह…रनवे पर धरना देने का सपना पूरा हुआ. एक और यूजर ने लिखा…गजब के लोग हैं, ऐसा ही करना चाहिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…एयरलाइंस की लापरवाही हर दिन बढ़ती जा रही है.
यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल
