- गाजीपुर की श्रीनी श्रीवास्तव बनीं वंदे भारत सहायक लोको पायलट।
- पूर्वोत्तर रेलवे ज़ोन की पहली महिला सहायक लोको पायलट बनीं।
- वह वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन करेंगी।
- श्रीनी श्रीवास्तव ने 2017 में रेलवे में नौकरी शुरू की थी।
आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. अब महिलाएं केवल किचन तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि बाहर निकलकर नौकरी करने भी लगी हैं. ऐसे में क्या आपने कभी ट्रेन किसी महिला को चलाते देखा है? हो सकता है कि ज्यादातर लोगों ने केवल पुरुषों को ही ट्रेन चलाते देखा हो, लेकिन अब महिलाएं भी इस क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं.
दरअसल, यूपी के गाजीपुर की रहने वाली श्रीनी श्रीवास्तव ने वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन में अपनी पहचान बनाई है. वह नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे जोन की महिला असिस्टेंट लोको पायलट बताई जाती हैं. यानी अब इस क्षेत्र में केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि आने वाले समय में महिलाएं भी दिखाई देने वाली हैं.
वंदे भारत स्लीपर में संभालेंगी जिम्मेदारी
31 अक्टूबर 2026 को वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू हुई. अब इसकी ऑपरेटिंग क्रू में असिस्टेंट लोको पायलट श्रीनी श्रीवास्तव को चुना गया है. हां, लेकिन इस ट्रेन के मुख्य लोको पायलट की जिम्मेदारी किसी और के पास है.
पहली महिला असिस्टेंट लोको पायलट
जानकारी के मुताबिक, श्रीनी श्रीवास्तव नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे जोन में वंदे भारत चलाने वाली पहली महिला असिस्टेंट लोको पायलट हैं. ऐसे में अब जानते हैं कि आखिर श्रीनी श्रीवास्तव की पहली पोस्टिंग कहां से हुई और उन्हें कैसे पहचान मिली?
रेलवे में बनाई बड़ी पहचान
बता दें कि श्रीनी श्रीवास्तव की पहली पोस्टिंग वाराणसी रेलवे डिवीजन में हुई थी. लेकिन असली पहचान उन्हें वंदे भारत ट्रेन चलाने के बाद मिली. उन्होंने 2017 में भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के रूप में नौकरी शुरू की थी. ऐसे में अब वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से जुड़ी कुछ खास जानकारियों के बारे में जानते हैं.
देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
बता दें कि 31 अक्टूबर 2026 को देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वाराणसी से हरी झंडी दिखाई गई थी और इस ट्रेन की नियमित सेवाएं 2 नवंबर यानी कल से दोनों दिशाओं के लिए शुरू की जा चुकी है.
- अगर बात करें इसके किराए की तो इस ट्रेन के थर्ड एसी टियर का किराया 1915 रुपये है.
- इसके अलावा सैकेंड एसी टियर का किराया 2470 रुपये है.
- वहीं फर्स्ट एसी टियर का किराया 3030 रुपये है.
ट्रेन में कितने कोच हैं?
बता दें कि इस ट्रेन में 16 कोच हैं और 823 बर्थ हैं. इसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल है. यानी बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे.
दिल्ली-पटना का फ्लाइट किराया अब कितना? 8 नवंबर तक की सस्ती टिकट देखें
