Headlines

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 


ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 13 अगस्त (शुक्रवार) से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर होने वाली सीरीज का पहला मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने सीरीज में विजेता को दी जाने वाली टॉफी का अनावरण किया, जिसको पहली नजर में देखते ही लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया. 

कंगारू क्रिकेट बोर्ड ने लकड़ी के एक टुकड़े को ट्रॉफी के रूप में पेश किया, जिसकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. लोगों ने इसे देखकर तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दीं. एक ने तो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को गरीब ही कह दिया. 

ट्रॉफी पर लोगों के रिएक्शन 

एक यूजर ने लिखा, “ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड इतना गरीब है कि अब एक भी डिजाइन नहीं कर सकता, उन्होंने लकड़ी का एक टुकड़ा लिया और उस पर लोगो लगा दिया. बस ट्रॉफी तैयार.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “आपको लकड़ी की जगह बांस का इस्तेमाल करना चाहिए था.” 

बांग्लादेश से वनडे सीरीज हार चुका है ऑस्ट्रेलिया 

जून में ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था. यह पहला मौका था कि जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में शिकस्त दी थी. लिहाजा ऑस्ट्रेलिया को सम्मान बचाने के लिए हर हाल में टेस्ट सीरीज जीतना होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज में कौन सी टीम बाजी मारती है. 

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर. 

पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड 

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), सौम्या सरकार, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिट्टन दास, अमित हसन, जकर अली, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, एबादोत हुसैन चौधरी, मुसफिक हसन. 

 

यह भी पढ़ें: गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *