बुची बाबू सना की डायरेक्ट की गई राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेद्दी’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस अच्छी रही थी. वहीं इसे बाद में कई क्षेत्रीय भाषाओ में ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया था. लेकिन फैंस इससे हिंदी डब वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फाइनली ‘पेद्दी’ ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हो गई है. जानते हैं इसे कहां देख सकते हैं?
‘पेद्दी’ हिंदी में ओटीटी पर कहां देखें?
राम चरण की ‘पेद्दी’ के ओटीट पर हिंदी वर्जन का इंतजार खत्म हो गया है. दरअसल दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज, 30 जुवाई को चुपचाप इसका हिंदी वर्जन रिलीज कर दिया है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने रामचरण के दमदार पोस्टर के साथ इसके हिंदी वर्जन के रिलीज की अनाउंसमेंट की है. पोस्ट में लिखा गया है, “ इंतज़ार ख़तम, पेद्दी अब हिंदी में भी फुल फॉर्म में है, नेटफ्लिक्स पर पेद्दी देखें, अब हिंदी में, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी उपलब्ध है.”
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी के हिंदी दर्शक इस फ़िल्म को कैसा रिस्पॉन्स देते हैं.
ये भी पढ़ें:-Box Office: बुधवार को ‘जना नायकन’ की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- ‘द ओडिसी’ से ‘धमाल 4’ का हाल
‘पेद्दी’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘पेद्दी’ को 350 करोड की लागत में बनाया गया है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करे तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने भारत में 244.56 करोड़ की नेट कमाई की थी. इसने ओवरसीज से 52.90 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 341.81 करोड़ रुपये रही थी.
‘पेद्दी’ के बारे में
बता दें कि ‘पेद्दी’ में राम चरण ने लीड किरदार प्ले किया है. वहीं फिल्म में जाह्नवी कपूर फीमेल लीड में हैं, जबकि शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा और कई अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है. वृद्धि सिनेमाज़ द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फ़िल्म का म्यूजिक ए.आर. रहमान ने तैयार किया है.ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज हुई थी.
ये भी पढ़ें:-ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ ‘रामायण’ का भव्य ट्रेलर, ‘राम’ के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, ‘रावण’ बन छाए यश
