बॉलीवुड की अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने काम के साथ-साथ अपने खूबसूरत अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. इस बार कंगना ने अपने खास फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह 2.1 लाख के लाल रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल ऑउटफिट में नजर आ रही हैं. उनका यह लुक भारतीय पहनावे की खूबसूरती की झलक दिखाता है.

कंगना रनौत ने अपने नवरात्री फोटोशूट के लिए बहुत खूबसूरत लाल लहंगा पहना. साथ ही कंगना ने तस्वीरो के जरिये बताया कि अपने देश की पारंपरिक कला और संस्कृति से जुड़े कपड़े पहनना उन्हें बहुत खुशी देता है.

कंगना रनौत के इस लहंगे में पारंपरिक कारीगरी की झलक भी देखने को मिलती है. कंगना का यह पहनावा दिखाता है कि भारतीय कपड़ों और पुराने शिल्प की खूबसूरती आज भी लोगों को अट्रैक्ट करती है.

कंगना ने लहंगे के साथ पारंपरिक गहने भी पहने , लाल लहंगे और गहनों का मेल उनके पूरे अंदाज को बहुत खास बना रहा है और फोटोशूट में भारतीय पहनावे की खूबसूरती को सामने लाता है.

कंगना रनौत ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. उन्होंने बताया कि अपने देश की पारंपरिक कला और पहनावे को अपनाना उनके लिए बहुत खुशी की बात है.

कंगना रनौत छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित ढोलिडा २०२६ में गरबा उत्सव में शामिल हुई थीं. नवरात्रि के इस आयोजन में गरबा और उत्सव का माहौल देखने को मिला. वहीं, उनके फोटोशूट की तस्वीरों ने भी उनके ट्रेडिशनल लुक को भी चर्चा में ला दिया.

कंगना रनौत ने अपने फोटोशूट की तस्वीरों के साथ नवरात्रि के खास मौके पर देवी शक्ति का संदेश भी दिया. उन्होंने लिखा कि नवरात्रि स्त्री शक्ति का उत्सव है और गरबा जीवन का नृत्य है. साथ ही, उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दी.
Published at : 19 Oct 2026 09:53 PM (IST)
