फ्रेंच किस आज प्यार और रोमांस से जुड़ी एक आम चीज है. फिल्मों से लेकर कपल्स के बीच तक यह अक्सर सुनने और देखने को मिलती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रेंच किस की शुरुआत आखिर कब हुई और इसे सबसे पहले किसने किया था?
हालांकि इस सवाल का सीधा जवाब देना मुश्किल है. इतिहास में ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं मिलता, जिससे यह पता चले कि फ्रेंच किस की शुरुआत किसी एक व्यक्ति ने की थी. बल्कि इसके संकेत बहुत पुराने समय से अलग-अलग सभ्यताओं में मिलते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं फ्रेंच किस के इतिहास के बारे में.
हजारों साल पुराना है किस का इतिहास
किस का चलन आज का नहीं है. दुनिया की कई पुरानी सभ्यताओं में लोगों के बीच प्यार, अपनापन और रोमांस जताने के लिए किस करने का जिक्र मिलता है. प्राचीन भारत में भी किस से जुड़े कई जिक्र मिलते हैं. संस्कृत साहित्य में अलग-अलग तरह के किस का वर्णन किया गया है. कामसूत्र में भी किस की कई शैलियों के बारे में बताया गया है.
फ्रेंच किस नाम कैसे पड़ा?
माना जाता है कि French Kiss नाम अंग्रेजी भाषा में 20वीं सदी की शुरुआत में ज्यादा चलन में आया. उस दौर में फ्रांस को प्यार, रोमांस और खुले अंदाज वाली संस्कृति से जोड़कर देखा जाता था. विदेशों से फ्रांस जाने वाले लोगों ने वहां के रोमांटिक व्यवहार को देखकर इस तरह के किस को French Kiss कहना शुरू किया.
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप से नहीं हो पा रहा Move on? इन तरीकों से मिलेगी राहत
क्या फ्रेंच लोग इसे सबसे पहले करते थे?
फ्रेंच किस का नाम फ्रांस से जुड़ा जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे फ्रांस के लोगों ने ही खोजा था. किसी भी रिसर्च में यह नहीं बताया गया है कि फ्रेंच किस का चलन फ्रेंच लोगों ने ही शुरू किया था. लोगों के बीच यात्राओं और सांस्कृतिक संपर्क के कारण ऐसी परंपराएं एक जगह से दूसरी जगह पहुंचती रही और लोगों ने इसे अपना लिया.
फिल्मों ने बनाया इसे और पॉपुलर
20वीं सदी में फिल्मों ने फ्रेंच किस को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. खासकर हॉलीवुड फिल्मों में रोमांटिक किस दिखना आम होने लगा. धीरे-धीरे फिल्मों, टीवी और बाद में सोशल मीडिया ने इसे प्यार और रिश्तों से जोड़ दिया. आज कई देशों में फ्रेंच किस को रोमांटिक रिश्ते में नजदीकी दिखाने का एक तरीका माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
