महीने की शुरुआत में 3 अक्टूबर 2026 को शुक्र वक्री होंगे. इस दौरान शुक्र अस्त भी रहेंगे. 29 अक्टूबर को शुक्र उदय होंगे. ऐसे में राशियों पर अस्त और वक्री शुक्र का असर देखने को मिलेगा, करियर से लेकर धन के मामले में कई बदलाव होंगे. शुक्र 14 नवंबर को मार्गी होंगे.

सूर्य 17 अक्टूबर 2026 को तुला राशि में गोचर करेंगे, जबकि दिवाली से पहले अतिचारी गुरु 31 अक्टूबर 2026 को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. 24 अक्टूबर से 13 नवंबर तक बुध भी वक्री रहेंगे. जबकि इसी महीने 25 अक्टूबर से बुध भी अस्त हो रहे हैं. जो 11 नवंबर को उदय होंगे.

सिंह राशि के जातकों को अक्टूबर में भाग्य का साथ और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिलेगी. सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है.

मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना पुरानी परेशानियों से छुटकारा पाने वाला साबित होगा. करियर और आर्थिक मामलों में राहत देने वाला रह सकता है. पुराने कर्ज से मुक्ति का रास्ता बन सकता है. संतान और वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी

अक्टूबर में कर्क राशि वालों के आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बैंक-बैलेंस बढ़ने की संभावना है.परिवार के सहयोग से नया कार्य शुरू कर पाएंगे. जो काम पैंडिंग हैं वो पूरे होंगे.

अक्टूबर में वृश्चिक राशि वालों की अच्छी इनकम के योग हैं. लीडरशिप का मौका मिल सकात है. विदेश यात्रा पर जाने का सपना पूरा हो सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहने से आप पूरे महीने उत्साह और प्रसन्नता के साथ काम कर पाएंगे.
Published at : 23 Sep 2026 12:56 PM (IST)
