बीजेपी ने बुधवार (23 सितंबर) को प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारियों की घोषणा की है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई नियुक्तियों का ऐलान किया. इसमें हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक बीजेपी का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.
बीजेपी की फायरब्रांड नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा बीजेपी नेता विनय सहस्त्रबुद्धे को दिल्ली बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है. तरूण चुग को गुजरात और श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु बीजेपी का प्रभारी बनाया गया है.
विनोद तावड़े को यूपी का जिम्मा
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा 4 सह प्रभारी भी यूपी बीजेपी के लिए बनाए गए हैं, जिनमें जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा शामिल हैं. गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है और सौरभ सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है. प्रो. एम. नागराजा को केरलम का प्रभारी बनाया गया है, जबकि एम वेंकटेशन को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. राजकुमार भाटिया को लद्दाख का प्रभारी बनाया गया है.
सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी
जॉर्ज कुरियन को लक्षद्वीप का प्रभारी नियुक्त किया गया है. सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है. बीजेपी ने विप्लव देव को मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा अमित मालवीय को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है.
ये भी पढ़ें
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर CJI लें निर्णय
