मुर्दे को श्मशान में जलते हुए तो आपने देखा होगा. लेकिन जरा सोचिए आप श्मशान में जलती चिता के पास खड़े हैं और अचानक इस चिता में धमाका हो जाए तो? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. जहां जलती चिता का वीडियो बना रहे एक शख्स के कैमरे में जोरदार धमाका कैद हुआ जिसके बाद वहां खड़े लोग हैरान रह गए. हालांकि इसके पीछे साइंस और धार्मिक महत्व दोनों छिपे हुए हैं. वीडियो देखकर यूजर्स भी तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.
जलती चिता में हुआ जोरदार धमाका
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें श्मशान घाट का नजारा दिखाया गया है. श्मशान में चिता जल रही है और लोग उसे दूर से खड़े होकर देख रहे हैं. शरीर लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया है लेकिन एक प्रक्रिया जो हमेशा से होती है कपाल क्रिया वो होना अभी बाकी है. बस फिर क्या था, जलती चिता में अचानक ऐसा धमाका हुआ मानों किसी बम फोड़ दिया हो. जो आग शांत हो चुकी थी वही एक तेज धमाका के साथ फिर से जलने लगी और वहां खड़े लोग भी इस धमाके को देखकर हैरान रह गए.
क्यों होते हैं चिता में ऐसे धमाके?
दरअसल, चिता में इस तरह के धमाके होने के पीछे दो वजहें होती है. एक वजह तो यह कि अगर मरने वाला हार्ट पेशेंट था और उसके शरीर में पेसमेकर लगा हुआ था तो अत्यधिक गर्मी की वजह से पेसमेकर में लगी बैटरी में ब्लास्ट हो सकता है. चूंकि यह बैटरी लिथियम से बनी होती है इसलिए इसमें धमाके की आशंका और भी ज्यादा हो जाती है. और दूसरी वजह है कपाल क्रिया. जब गर्मी मृतक के शरीर से होते हुए दिमाग में पहुंचती है तो वह दिमाग में मौजूद कैमिकल से रिएक्ट करके गैस बनाती है. अब गैस इकट्ठा होने के बाद दिमाग की मजबूत हड्डी को रास्ता बनाने के लिए जैसे ही तोड़ती है वैसे ही बाहर खड़े लोगों को तेज धमाका दिखाई और सुनाई देता है. हिंदू धर्म में इसे कपाल क्रिया कहा जाता है.
यह भी पढ़ें: जूली-जूली गाने पर काला सूट पहने हसीना ने किया डांस, इंटरनेट पर उड़ा गर्दा
यूजर्स बोले, पास खड़े रहने में खतरा है
वीडियो को kati_kappari नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मरने वाले की आत्मा को शांति मिले. एक और यूजर ने लिखा…यह कपाल क्रिया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पास खड़े रहने में खतरा है, दूर से ही पुण्य कमा लो.
यह भी पढ़ें: स्पीकर Om Birla की सादगी, कोटा की गलियों में चखा पानी पुरी का स्वाद
