लोकसभा स्पीकर और कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सांसद ओम बिरला की सादगी के किस्से सोशल मीडिया पर आम रहते हैं. सदन के अध्यक्ष होते हुए भी वह कभी भंडारे में नीचे बैठकर खाना खाते हैं तो कभी अपने लोगों के बीच पहुंचकर उनकी सुनवाई करते दिखाई देते हैं. अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ओम बिरला कोटा के रामपुरा बाजार की गलियों में पानी पुरी का स्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ शहर के दूसरे भाजपा नेता भी दिखाई दे रहे हैं जबकि ओम बिरला पानी पुरी का स्वाद अच्छे से लेते नजर आ रहे हैं.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने चखा पानीपुरी का स्वाद
सोशल मीडिया पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कोटा शहर के रामपुरा बाजार की गलियों में पानी पुरी का स्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं. पानी पुरी वाला उन्हें खिला रहा है जबकि पास खड़े नेता उन्हें शहर के दूसरे बाजारों की पानी पुरी के बारे में याद दिलाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ओम बिरला कम बात करते हुए पूरा फोकस पानी पुरी पर लगाए हुए हैं मानों पानी पुरी उनका पसंदीदा स्ट्रीट फूड रहा हो.
पानीपुरी वाले ने पैसे लेने से किया मना और फिर…
जब ओम बिरला पानी पुरी खा चुके होते हैं तो वह अपनी जेब से पैसे निकालकर पानी पुरी वाले को देने लगते हैं लेकिन पानी पुरी वाला पैसे लेने से साफ इनकार कर देता है जिसके बाद ओम बिरला उसे जबरन पैसे पकड़ाते हैं. जब पानी पुरी वाला नहीं मानता तो आसपास खड़े लोग उसे पैसे लेने को कहते हैं और ओम बिरला उसे पैसे देकर वहां से चले जाते हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें : बाइक के पीछे पिंजरा बनाकर ठूंसे 5 बच्चे, वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, स्पीकर होकर भी घमंड नहीं है
वीडियो को bobby_mahawar6363 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हमारे स्पीकर साहब की बात ही कुछ और है. एक और यूजर ने लिखा…लोकसभा स्पीकर होकर भी घमंड नहीं है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अपने शहर की पानीपुरी की बात ही कुछ और है.
यह भी पढ़ें : पार्टी करने गए लोगों ने रेस्टोरेंट पर जमकर खाया खाना, बिल आया 62 लाख
