बकरी पालन व्यवसाय: बकरी पालन के लिए किसान ब्लैक बंगाल, बरबरी और जमुनापारी जैसी नस्लों में से सही चुनाव करके छोटा व्यवसाय शुरू कर सकते हैं. इतना ही नहीं, सरकारी योजनाओं के तहत पात्र किसानों को सब्सिडी भी मिल सकती है.

सही नस्ल का चुनाव करें: ब्लैक बंगाल नस्ल मांस और प्रजनन क्षमता, बरबरी छोटे स्तर पर पालन और जमुनापारी दूध उत्पादन के लिए जानी जाती है. बीटल नस्ल को दूध और मांस दोनों के लिए पाला जाता है.

सरकारी सब्सिडी की जानकारी लें: राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को 50 से 60 प्रतिशत तक अनुदान मिल सकता है. हालांकि, हर किसान के लिए ये एक जैसी नहीं होती है. इसकी राशि और शर्तें योजना के हिसाब से अलग-अलग होती हैं.

कम बकरियों से शुरुआत करें: नए किसान तीन से पांच मादा बकरियों के साथ पालन शुरू कर सकते हैं. इससे उन्हें कम स्तर पर काम सीखने और धीरे-धीरे अपना व्यवसाय बढ़ाने का मौका मिलेगा.

पहले बजट तैयार करें: बकरियां खरीदने से लेकर शेड बनाने, चारा-पानी और दवाइयों तक का खर्च जोड़कर बजट बनाएं. साथ ही, अपने इलाके में बकरियों की मांग और बिक्री के भाव का भी पता करें.

टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच जरूरी: बकरियों को पौष्टिक चारा, साफ पानी और हवादार व सूखा शेड दें. उनके रहने की जगह साफ रखें, ताकि बीमारियों का खतरा कम हो. बकरियों की नियमित जांच कराएं और पशु चिकित्सक की सलाह से टीकाकरण व कृमिनाशक दवाएं दें.
Published at : 19 Oct 2026 01:17 PM (IST)
Tags :
