Headlines

करवा चौथ पर फेमिनिज्म की बहस से चिढ़ीं देवोलीना, बोलीं – ‘दूसरों का त्योहार क्यों खराब करना’


करवाचौथ पर अक्सर पुरुष प्रधान समाज और फेमिनिज्म से जुड़ी बहस छिड़ जाती है. अब टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी इस बहस में कूद पड़ी हैं. उन्होंने अपनी राय रखते हुए इसे कपल्स की पर्सनल च्वाइस बताया है.

हालांकि, देवोलीना खुद करवाचौथ का व्रत नहीं रखती हैं. उन्होंने अपनी लंबी पोस्ट में इसका कारण भी बताया है. खुद इस परंपरा को नहीं निभाने के बाद भी देवोलीना उन लोगों के सपोर्ट में उतरी हैं, जो इस परंपरा को मानते हैं.

देवोलीना क्यों नहीं रखती करवाचौथ का व्रत?

देवोलीना ने अपने एक्स अकाउंट पर एक लंबो पोस्ट कर सभी को करवाचौथ की बधाई दी. इसी के साथ उन्होंने करवाचौथ का व्रत न रखने का कारण बताते हुए लिखा, ‘मैंने कभी करवाचौथ का व्रत नहीं रखा क्योंकि बंगाली और असमी लोगों में ये परंपरा नहीं है. हालांकि हम रिवाज न होने के बाद भी बहुत से त्योहार दिल से मनाते हैं, तो करवाचौथ क्यों नहीं.’

उन्होंने आगे ये इच्छा जताई कि भविष्य में वो भी ये व्रत रखना चाहेंगी. हालांकि उनका कहना है कि वो निर्जला व्रत नहीं रख सकती. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो, मैं इसे किसी दिन जरूर रखना चाहती हूं. लेकिन मुझे डर है कि मैं पूरे दिन पानी के बिना नहीं रह पाऊंगी! मैं हर सोमवार और कभी-कभी एकादशी को व्रत रखती हूं, लेकिन निर्जला व्रत? वो अलग बात है!’

बता दें, देवोलीना ने इस साल करवाचौथ पर अपने हाथों में मेहंदी लगाई. उन्होंने मेहंदी की फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की. उन्होंने अपने पोस्ट में इस साल व्रत न रखने के बारे में बताते हुए लिखा, ‘मैं अभी भी ब्रेस्टफीड कर रही हूं, तो शायद अगले साल!’

करवाचौथ की बहस पर क्या बोलीं देवोलीना

देवोलीना ने उन लोगों को जवाब दिया जो खुद इस परंपरा को नहीं मानते और दूसरों को जज करते हैं. उन्होंने लिखा, ‘कई कपल्स के लिए ये प्यार जताने का तरीका है. पत्नियां इस त्योहार पर इतनी खुश होती हैं. आजकल तो पति भी व्रत रखते हैं, तो फेमिनिज्म, पैट्रियार्की और जजमेंट्स को दूसरों की खुशियों में क्यों लाना?’

उन्होंने आगे कहा, ‘आप नहीं मानते तो आप इसे मत मनाओ. कोई आपको जज नहीं कर रहा. लेकिन दूसरों की खुशियां क्यों खराब करना.’ उनका कहना है कि जब हम अपनी सेहत के लिए हर तरह की डाइट फॉलो कर सकते हैं तो पति के लिए व्रत रखने में क्या दिक्कत है.

हर साल व्रत रखने के लिए पूछते हैं पति शाहनवाज

देवोलीना के पति शाहनवाज खान मुस्लिम हैं, लेकिन फिर भी वो देवोलीना से पूछते हैं कि वो व्रत रखेंगी या नहीं. देवोलीना ने खुद अपनी पोस्ट में इसका जिक्र किया. उन्होंने लिखा, ‘शाहनवाज मुझसे हर साल पूछते हैं कि तुम रखोगी क्या फास्ट और मुझे हर साल भारी मन से कहना पड़ता है – देखते हैं, अगले साल.’

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *