Headlines

कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर…’


उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राज्य भर में घूम-घूमकर रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के रामपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुछ ऐसी टिप्पणी की, जिसपर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने नाराजगी जताई है.

कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि यह असदुद्दीन ओवैसी हैं. मुझे लगता है कि वे भारत के अंदर एक पाकिस्तान बनाना चाहते हैं. यह बहुत ही जहरीली बात है.

असदुद्दीन ओवैसी को लेकर क्या बोलीं कांग्रेस प्रवक्ता?

कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोमवार (19 अक्टूबर, 2026) को न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मैं असदुद्दीन ओवैसी से पूछना चाहती हूं कि तेलंगाना की विधानसभा में कुल 119 सीटें हैं. उनकी पार्टी जो तेलंगाना से आती है, तो वे वहां सिर्फ 9 सीटों पर ही क्यों चुनाव लड़ते हैं? वो तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर क्यों चुनाव नहीं लड़ते और वहां के मुस्लिम युवाओं को टिकट क्यों नहीं देते हैं?’

उन्होंने कहा, ‘असदुद्दीन ओवैसी देश के दूसरे राज्यों में जाकर शेखी क्यों बखारते हैं? वह इस तरह की बातें क्यों करते हैं? मुझे लगता है कि वह भारत के अंदर एक पाकिस्तान बनाना चाहते हैं और यही असदुद्दीन ओवैसी हैं. यह बहुत ही जहरीली बात है.’ 

यूपी में क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

दरअसल, AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने संबोधन में ओवैसी ने कहा, ‘अब हम किसी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे. हमारे सफों में ये नौजवान बेटे और बेटियां खड़ी होंगी और मैं जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि मुस्लिम नौजवानों में भी उतनी काबिलियत है, जितने अन्य समुदायों के नौजवानों में हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मुस्लिम नौजवानों में भी काबिलियत है, लेकिन उन्हें प्लेटफॉर्म नहीं दिया जाता है. मजलिस उन्हें प्लेटफॉर्म दे रही है कि आओ, बेटों और बेटियों… नेता बनो, भारत की खियादत करो, कमजोरों को इंसाफ दिलाओ.’ 

यह भी पढ़ेंः भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, ‘हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *