Headlines

कांग्रेस ने अखिलेश यादव से सीट शेयरिंग पर तैयार किया ‘जिले वाला फॉर्मूला’, क्या बनेगी बात?


कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उन सीटों की लिस्ट सौंप दी है, जिसपर वह लड़ना चाहती है. कांग्रेस और सपा के बीच सोमवार (23 नवंबर) को इसको लेकर अहम बैठक हुई. अब मंगलवार को भी दोनों पार्टियों की हाईलेवल मीटिंग होगी. सीट शेयरिंग पर सपा की तरफ से अभी जवाब नहीं दिया गया है. सपा के साथ हुई बैठक में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मौजूद नहीं थीं, हालांकि उनसे सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति ली जा चुकी है. 

कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर आगामी एक-दो बैठकों में सहमति बन सकती है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के नेताओं के बीच हुई पहली औपचारिक बैठक करीब 15-20 मिनट ही चली. पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बैठक में सपा को सौ से अधिक विधानसभा सीटों की सूची सौंपी, जहां से वह अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है. 

कांग्रेस का क्या है सीट शेयरिंग फॉर्मूला

सपा नेताओं ने सूची पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा करने के बाद जवाब देने की बात कही है. कांग्रेस की कोशिश है कि उसे इस गठबंधन में चुनाव लड़ने लिए उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कम से कम एक विधानसभा सीट मिले. इस तरह कुल 75 सीटें होती हैं, हालांकि कांग्रेस ने सौ से ज्यादा सीटें तय की हैं.

मीटिंग को लेकर क्या बोले प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बैठक को लेकर कहा, हर किसी के पास अपनी ताकत के आधार पर अपने-अपने आंकड़े और तथ्य हैं. अभी बैठक जारी रहेगी. हम एक फॉर्मूला तैयार करेंगे और किसी नतीजे पर पहुंचेंगे. दोनों पार्टियों के नेता सही समय आने पर मीडिया को इस फैसले के बारे में जानकारी देंगे.

सपा-कांग्रेस की मीटिंग में कौन-कौन हुआ शामिल

बैठक में कांग्रेस की ओर से राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी शामिल हुए. वहीं, सपा की ओर से रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा हसन ने हिस्सा लिया. दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच मंगलवार को होने वाली अगली बैठक में सीटों के बंटवारे पर चर्चा आगे बढ़ने की उम्मीद है.

भाजपा का कांग्रेस-सपा गठबंधन पर तंज

भारतीय जनता पार्टी ने गठबंधन पर तंज कसा है. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘उन्हें यह तय करना है कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा और कितनी सीटों पर हारने के लिए तैयार है. पिछली बार, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन केवल दो ही जीत पाई थी. अब कांग्रेस सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी पर दबाव बना रही है क्योंकि दोनों पार्टियां अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहती हैं. भाजपा चुनाव जीतेगी और सरकार बनाएगी.’

यह भी पढ़ें : जेन्सन हुआंग के दोबारा NVIDIA के CEO बनने पर ट्रंप का रिएक्शन, ‘यह फैसला एकदम…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *