Headlines

‘कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा’, रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज


दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को इंडिया गठबंधन SIR में गड़बड़ी और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर रैली होने जा रही है. इस पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस बताए इतना पैसा कहां से आ रहा है और जब आपके पास लोग नहीं हैं तो क्या इतने लोग खरीद के ला रहे हैं.”

ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, “ये लोग संविधान को नहीं मानते, आए दिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते हैं. राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं तो भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं. संविधान की किताब लेकर चलते हैं, पता नहीं उसको पढ़ते हैं या नहीं. अगर पढ़े होते तो आज ये हाल नहीं होता.”

यह भी पढ़ें: आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह ‘विकास यादव’ का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन

SIR पहले भी हो चुके 

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का बचाव करते हुए कहा, उनसे पहले जो लोग रहे हैं उन लोगों ने भी SIR करवाया. SIR में जो मृतक थे उनका नाम निकाला गया और जो सही थे उनको एक जगह किया है. वही काम ज्ञानेश कुमार ने किया है. उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सहूलियत दी है कि आप अगर किसी बूथ पर हालत तो आप खुद वहां लग करके अपने बूथ एजेंट के माध्य से ठीक करा लें.

ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए कहा, “अगर बुखार आ जाए तो दवाई खानी पड़ेगी, न कि बुखार-बुखार चिलाने से सही होगा. जंतर-मंतर पर रैली करने जा रहे हैं उससे ठीक नहीं है. अगर मतदाता सूची में त्रुटी है तो उसे ठीक करिए.”

लगातार विपक्ष पर हमलावर रहते हैं राजभर 

यहां बता दें कि कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर आए दिन विपक्ष पर निशाना साधते हैं. खासकर उनके निशाने पर सपा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव रहते हैं. अब उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है. SIR पर विपक्ष की रैली को उन्होंने नकार दिया है और इसे सिर्फ राजनीतिक स्टंट बताया है.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे CM योगी, तैयारियों की समीक्षा की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *