पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस में वापसी की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर और राहुल गांधी के बीच अच्छे पारिवारिक संबंध हैं. राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह कभी पर्सनल रिलेशन खत्म नहीं करते हैं.
अगर कैप्टन कांग्रेस में आएंगे तो ये अच्छी बात है- रंधावा
कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी की संभावना को लेकर रंधावा ने कहा, ”मुझे नहीं लगता है कि कैप्टन साहब वापस कांग्रेस में आएंगे. अगर आएंगे तो ये अच्छी बात है क्योंकि कांग्रेस ने उनको दो बार मुख्यमंत्री बनाया है. उनको कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहिए था. जैसा उनका कैरेक्टर था उन्होंने उसके उलट बात की. मेरा आज भी उनसे लगाव है. मेरा उनसे बहुत मतभेद हो गए थे लेकिन मैं उनकी दिल से इज्जत करता हूं.”
VIDEO | Chandigarh: On Captain Amarinder Singh, Congress leader Sukhjinder Singh Randhawa says, “…Captain Amarinder Singh and Rahul Gandhi share a good family relationship. There may be political differences, but Captain Amarinder Singh has never allowed those differences to… pic.twitter.com/UacKbgX1u2
— Press Trust of India (@PTI_News) September 11, 2026
‘मुझे कोई कहेगा तो मैं जरूर कैप्टन को मनाने जाऊंगा’
उन्होंने आगे कहा कि वो बहुत अच्छे आदमी थे, उन्हें आना चाहिए. जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस में लाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को मनाएंगे? इस सवाल पर रंधावा ने कहा, ”मुझे कोई कहेगा तो मैं जरूर उनके पास जाऊंगा और कहूंगा कि आप वापस आ जाओ. तो वो मान भी जाएंगे.
पंजाब में गैंगस्टरों को लेकर रंधावा ने सरकार को घेरा
पंजाब में गैंगस्टरों को लेकर कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भगवंत मान सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “जब चीफ मिनिस्टर के पास गैंगस्टर खड़ा होगा, विधायक के पास गैंगस्टर खड़ा होगा. गैंगस्टर को पुलिस प्रोटेक्शन दी जाएगी, उसके परिवार को सुरक्षा दी जाएगी तो हम किस तरफ जा रहे हैं?”
रंधावा ने बताया कि मैंने इस बारे में सवाल किया तो कहा गया कि इनको दूसरे गैंग से खतरा है. मैंने कहा- कमाल है. जिसको गैंगस्टर से खतरा है, जिसे धमकी मिलती है उसको तो आप लाइसेंस भी नहीं देते. तो जो धमकी दे रहे हैं उनको आप सुरक्षा दे रहे हैं. धमकी दो और पैसे बटोरो.
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, ‘अभी पार्टी में…’
