Headlines

रेवाड़ी में जितेंद्र हत्याकांड सुलझा, बीयर पिलाकर दोस्त ने की थी हत्या


हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस ने कमालपुर निवासी 40 वर्षीय जितेंद्र के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी महज कुछ ही दिनों में सुलझा ली है. बीयर पार्टी के बहाने बुलाकर सिर पर लोहे की रॉड मारकर जितेंद्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह खौफनाक कदम मृतक के दोस्त ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के शक के चलते उठाया. पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीन उर्फ पपला और उसके भतीजे अमन को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी को जितेंद्र और अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का था शक

बताया जा रहा है कि 7 सितंबर को एचपीसीएल रिफाइनरी के पास, भाड़ावास जाने वाले सुनसान रास्ते पर 40 वर्षीय जितेंद्र का खून से लथपथ शव मिला था. मृतक के सिर पर भारी हथियार से वार के गहरे निशान थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीआईए और मॉडल टाउन पुलिस की टीमें जांच में जुटीं.

एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया की मृतक के परिजनों के शक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गांव कमालपुर निवासी प्रवीन उर्फ पपला और उसके भतीजे अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में प्रवीन ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसे जितेंद्र और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का शक था. वारदात वाले दिन प्रवीन ने जितेंद्र को पहले शराब के ठेके और फिर नहर की पुलिया पर बीयर पिलाई. 

बैंक हड़ताल से पानीपत में सेवाओं पर असर, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया

इसके बाद वह अपनी गाड़ी में भतीजे अमन को लेकर रिफाइनरी के पास सुनसान रास्ते पर पहुंचा. वहां जैसे ही जितेंद्र गाड़ी से नीचे उतरा, प्रवीन ने पीछे से लोहे की रॉड से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली, जबकि भतीजा अमन निगरानी करता रहा और यह पूरी वारदात पास में लगे सी.सी.टीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल गाड़ी और लोहे की रॉड बरामद की जा सके.

अंकित बालियान हत्याकांड: गांव में पंचायत, पिता बोले- आधा न्याय मिला

Input By : देशराज चौहान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *