दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में शुमार अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने सोमवार (31 अगस्त) को अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का एलान किया. मेसी ने सोशल मीडिया तस्वीर शेयर की, जिसमें 3 चिट्ठी नजर आईं. इसके अलावा पोस्ट के कैप्शन में भी संन्यास को लेकर बात लिखी थी. अब संन्यास की खबर के बाद मेसी की दौलत चर्चा का विषय बन गई है. लोग जानना चाह रहे हैं कि मेसी कितने अमीर हैं. वह विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार क्रिकेटरों से कितना ज्यादा कमाते हैं.
देखिए, फुटबॉल दुनिया का सबसे ज्यादा खेला और देखा जाने वाला खेल है. लिहाजा इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसा भी मिलता है. रही बात मेसी की, तो वह फुटबॉल जगत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्हें सबसे ऊपर माना जाता है. ऐसे में मेसी की कमाई और ज्यादा होगी. तो आइए जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है. वह साल में भर में कितनी कमाई करते हैं.
मेसी की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में मेसी की नेटवर्थ 1.1 बिलियन डॉलर है. इसको अगर भारतीय मुद्रा में देखें, तो यह करीब 10,450 करोड़ रुपये हुआ.
यह भी पढ़ें: लियोनेल मेसी के 3 रिकॉर्ड, इनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
मेसी की सालाना कमाई भी कोहली की नेटवर्थ से ज्यादा
Forbes 2026 की लिस्ट में मेसी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के तीसरे एथलीट थे. उनकी सलाना कमाई 140 मिलियन डॉलर बताई गई थी. यह भारतीय रुपये 1300 करोड़ से ज्यादा होता है. वहीं बात करें विराट कोहली की, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 1050 करोड़ रुपये है. लिहाजा, मेसी की साल भर की कमाई भी कोहली की कुल नेटवर्थ से ज्यादा है. अगर नजर डालें रोहित शर्मा पर, तो उनकी नेटवर्थ तो करीब 230 करोड़ बताई जाती है. यह मेसी की सालाना कमाई से करीब 6 गुना से भी ज्यादा कम है.
साथ ही आपको बताते चलें कि मेसी की सालाना कमाई का आधा हिस्सा फील्ड यानी फुटबॉल से आता है. 140 में से 70 मिलियन डॉलर फुटबॉल से आते हैं, जबकि बाकी के 70 मिलियन डॉलर ऑफ फील्ड यानी फुटबॉल के अलावा आते हैं, जिसमें ब्रांड एंडोर्समेंट से लेकर कई चीजें शामिल हैं. हालांकि मेसी की कमाई का कोई आधिकारिक ब्योरा नहीं मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, 21 साल के करियर पर लगा विराम
