Headlines

किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड


वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए. इससे पहले 3 मैचों में असफल होने के बाद उन्हें ड्राप होना पड़ा था, लेकिन फिर धमाकेदार वापसी की. वैभव ऐसे प्लेयर हैं, जो बड़े-बड़े गेंदबाजों के मन में अपना डर बैठा चूके हैं. वह पहली गेंद से बड़ा प्रहार करने के लिए जाने जाते हैं. IPL के पिछले संस्करण में उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने इस सीजन कुल 72 छक्के लगाए. इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे. ऐसे में हम आपको टी20 इंटरनेशनल के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम के बारे में बता रहे हैं.

टी20 इंटरनेशनल में एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों की लिस्ट में टीम इंडिया आठवें नंबर पर है. ये वो मैच है जो भारत ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीता था. इस मैच में भारत ने कुल 23 छक्के लगाए थे, ये 3 ही प्लेयर्स ने लगाए थे. संजू सैमसन ने 9, अभिषेक शर्मा ने 4 और तिलक वर्मा ने 10 छक्के जड़े थे. संजू और तिलक ने इस मैच में शतक लगाया था. संजू जिम्बाब्वे दौरे में शामिल नहीं किए गए हैं, जबकि तिलक वर्मा वर्तमान टीम के उपकप्तान हैं.

एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम कौन सी है?

स्पेन के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज है, जो क्रिकेट में इतनी बड़ी टीम नहीं है. उन्होंने ये रिकॉर्ड क्रोएशिया के खिलाफ पिछले साल बनाया था. उस मैच में स्पेन ने कुल 29 छक्के लगाए थे. नेपाल इस साल इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब आया था, लेकिन तोड़ नहीं पाया. उन्होंने 31 मई, 2026 को चीन के खिलाफ 29 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

यह भी पढ़ें- 187 रन का लक्ष्य भी नहीं रहा आसान, फिनले बीन ने मुश्किल में दिलाई यॉर्कशायर को जीत

एक टीम द्वारा एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के (टॉप-10)

  • 29 – स्पेन
  • 29 – नेपाल
  • 27 – जिम्बाब्वे 
  • 26 – नेपाल 
  • 25 – ऑस्ट्रिया
  • 24 – जर्सी
  • 23 – जापान
  • 23 – भारत
  • 23 – बुल्गारिया
  • 23 – भारत

यह भी पढ़ें- कभी बेची सब्जियां तो कभी चलाया रिक्शा, अब कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया भारत को पहला मेडल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *