Headlines

कुल्लू के मलाणा में आग का तांडव, तीन मंजिला मकान राख; ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गांव में रविवार देर रात भीषण आग लगने से एक तीन मंजिला रिहायशी मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया. आग दिले राम नामक व्यक्ति के मकान में रात करीब डेढ़ बजे अचानक लगी.

लकड़ी से बने पारंपरिक मकान में आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा भवन आग की चपेट में आ गया. इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और आसपास के अन्य मकानों को जलने से बचा लिया गया.

लकड़ी के मकान में तेजी से फैली आग, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के दौरान मलाणा गांव तक अग्निशमन विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच सकी. ऐसे में ग्रामीणों को खुद ही आग बुझाने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा. गांव के लोगों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लकड़ी से बने मकान में आग तेजी से फैलती चली गई. देखते ही देखते तीन मंजिला भवन पूरी तरह जलकर राख हो गया.

पूर्व पंचायत प्रधान भागीमल ने बताया कि आग लगने के समय गांव की पानी की टंकी में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं था. इस वजह से आग की लपटों पर काबू पाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और मकान को बचाया नहीं जा सका. उन्होंने बताया कि आग से दिले राम का तीन मंजिला मकान पूरी तरह नष्ट हो गया है.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र संपन्न, 13 विधेयक पारित

दुर्गम गांव में अग्निशमन सुविधाओं पर उठे सवाल

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना के बाद अभी तक प्रशासन की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. मलाणा में लकड़ी से बने पारंपरिक काठ-कुणी शैली के मकानों के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा बना रहता है. इस घटना ने एक बार फिर दुर्गम गांवों में अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की सुविधाओं की उपलब्धता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *