दीपिका कक्कड़ पिछले काफी लंबे वक्त से छोटे पर्दे से दूर हैं. लेकिन, सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. पिछले साल ही एक्ट्रेस ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में फैंस को बताया था. उसके बाद से एक्ट्रेस लगातार हेल्थू इश्यूज से जूझ रही हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में शेयर किया है.
अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका ने बताया है कि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अपना लगभग 2 किलो वजन घटा लिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जल्दी से वेट घटाने की कोशिश नहीं की, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किया. दीपिका ने व्लॉग में इस बात का जिक्र भी किया कि अगर आप लगातार कोशिश करते रहेंगे तो सबसे ज्यादा फर्क पड़ेगा.
नैचुरल तरीके से किया वेट लॉस
दीपिका के लेटेस्ट व्लॉग में उनके पति शोएब इब्राहिम भी उनके साथ नजर आए. दरअसल, व्लॉग में तो पहले शोएब ने ही दीपिका की वेट लॉस जर्नी पर बात की. शोएब ने कहा,’दीपिका ने पिछले महीने में एक सही और सख्त डाइट की से बिल्कुल नैचुलर तरीके से 2 किलो वजन कम किया है.
ये भी पढ़ें:-‘अनुपमा’ से मिली पॉपुलैरिटी बनी निधि शाह के लिए मुसीबत? एक्ट्रेस ने कहा-‘कहीं न कहीं वो..’
उन्होंने पैदल चलना भी शुरू कर दिया है. सबसे अहम बात उनकी लाइफस्टाइल में आया बदलाव था.’ दीपिका ने व्लॉग में खुद भी कहा कि ये सब एक रात में नहीं होगा. एक्ट्रेस ने कहा,’शोएब को यकीन ही नहीं था कि मैं ये सब ठीक से कर पाऊंगी.’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि पक्का इरादा करके, उन्होंने अपने डेली रुटीन में सेदतमंद आदतें शामिल कीं और वजन घटाने के अपने सफर पर धीरे-धीरे आगे बढ़ीं. दीपिका ने अपने सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने सबकुछ एक बार नहीं किया.
बल्कि एक-एक करके आदतें बनाने पर ध्यान दिया, जिससे उनके लिए अपने रुटीन पर टिके रहना आसान हो गया. दीपिका ने बताया,’ये सब धीरे-धीरे हुआ. सबसे पहले मैंने अपनी डाइट ठीक की और इंटरमिटेंट फास्टिंग शुरू की. फिर मैंने पैदल चलना शुरू किया. अब अगला कदम मजबूती देने वाली कसरत करना है.’
ये भी पढ़ें:-‘फोर्स’ डायरेक्टर की डिमांड पर हर्षवर्धन राणे की जबरदस्त तैयारी, 6 महीने में बढ़ाया 12 किलो वजन
